कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

0 योगेश भट्ट 0
कोटद्वार : उत्तराखण्ड के कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल के पत्रकार और समाजसेवी प्रवीन थापा कोटद्वार से 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 12 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचे।। कुतुब मेल संवाददाता योगेश भट्ट से एक मुलाकात में प्रवीन थापा ने बताया कि उत्तराखंड में किसी भी तरह का कोई विकास नहीं हुआ है,सबसे बुरा हाल लिंक रोड का है उन्होनें कहा कि चिल्लरखाल हरिद्वार मोटरमार्ग का निर्माण न होने से लोगों को बहुत मुश्किल होती है,उनकी इस यात्रा का मक्सद लोगों को जागरुक करना साथ ही उत्तराखंड के लोगों की मूल रूप से समस्या को सरकार तक पहुंचाना है।।

कोटद्वार की चिल्लर खाल हरिद्वार मोटर मार्ग का निर्माण न होने से लाखों लोगों को रोजाना आने जाने के लिए बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।। प्रवीन थापा का मकसद कोटद्वार से दिल्ली की 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा को करने का कारण उत्तराखंड विशेषकर चिल्लर खाल की रोड निर्माण समस्या को केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें रोड निर्माण की वर्षों पूरानी समस्या को उनके सामने रखना साथ ही रोड निर्माण करवाने के लिए नीतिन गडकरी से आग्रह करना है।

प्रवीन थापा उत्तराखंड,कोटद्वार,चिल्लरखाल की जन समस्या को लेकर वर्षों से लोगों के बीच सोशल मीडिया ,डिज़िटल मीडिया,प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक्स मीडिया के माध्यम से फोटो,वीडियो के माध्यम से लोगों और शासन प्रशासन के बीच जागरूकता फ़ैलाने और समस्याओं को सक्रिय रूप से उठाते आ रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत