संदेश
Rajsthan पेड़ों की रक्षार्थ प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
दिगंबर फाइनेंस ने जयपुर में स्मॉल बिज़नेस लोन ब्रांच लॉन्च किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर : दिगंबर कैपफिन लिमिटेड ( दिगंबर फाइनेंस ) ने लघु व्यावसायिक ऋण श्रेणी में कदम रखते हुए वर्ष 2025–26 में 10 राज्यों में सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इस की शुरुआत जयपुर, राजस्थान में पहले स्मॉल बिज़नेस लोन ब्रांच के शुभारंभ से हुई। यह कदम माइक्रोफाइनेंस से परे एक महत्वपूर्ण विविधीकरण है, जिसके अंतर्गत कंपनी लघु उद्यमियों, दुकानदारों, ठेलेवालों और रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के लिए अनुकूलित वित्तीय उत्पाद और ऋण समाधान लेकर आई है। दिगंबर कैपफिन लिमिटेड के प्रवर्तक एवं पूर्णकालिक निदेशक अमित जैन ने बताया कि “लघु उद्यमी और स्थानीय व्यवसाय भारत की अर्थव्यवस्था के असली आधार स्तंभ हैं, फिर भी उन्हें ऋण प्राप्त करने में सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्मॉल बिज़नेस लोन ब्रांच मॉडल के जरिए किफायती वित्तीय सेवाएं और डिजिटल-फर्स्ट समाधान उपलब्ध करा कर हमारा लक्ष्य इस अंतर को पाटना है। यह पहल केवल ऋण देने की नहीं, बल्कि लाखों आजीविकाओं को सशक्त करने, समावेशी विकास को बढ़ावा देने और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण में योगदान देने का प्रयास है। भार...
खेजड़ली में पेड़ों की रक्षार्थ प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में विश्नोइयों का महाकुम्भ
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० खेजडली / जोधपुर। खेजड़ली में पेड़ों की रक्षार्थ प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में विश्नोइयों का एक विशाल महाकुम्भ का आयोजन किया गया | दरअसल पेड़ों की रक्षार्थ 295 साल पहले जोधपुर से 28 किमी दूर खेजड़ली में प्राणोत्सर्ग करने वाले 363 शहीदों की स्मृति में विश्नोई समाज द्वारा एक महाकुम्भ का आयोजन किया गया। इस महाकुम्भ में देश भर से आए विश्नोई समाज के लोगों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने 363 लोगों की याद में बने शहीदी स्मारक पर शीश नवाया व पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रद्धा पूर्वक हवन में आहुतियां अर्पित की । खेजडली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष मलखान सिंह बिश्नोई ने बताया कि विश्नोई धर्मगुरुओं के सानिध्य में गुरु जम्भेश्वर की 120 शब्द की वाणी व वैदिक मंत्रोच्चार से हवन के बाद शहीदी स्थल पर ध्वजारोहण कर मेले की शुरुआत की गई। यहां पर्यावरण रक्षार्थ विष्णु हवन कुंड में आहुतियां व परिक्रमा कर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। खेजड़ली परिसर में नवनिर्मित जम्भेश्वर मंदिर में पर्यावरण प्रेमियों ने परिक्रमा देकर गुरु जम्भेश्वर के बताए मार्ग व 29 निय...
"वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी" अभियान के न्यूज़लेटर का विमोचन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने जयपुर में "वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी" अभियान के तीसरे न्यूज़लेटर का विमोचन किया। उन्होंने सितंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में जयपुर में दूसरे राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में भी आमंत्रण स्वीकार किया। इस एक वर्षीय अभियान की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2025 को की थी। "वॉयसेज़ ऑफ भारत: युवा फॉर सस्टेनेबिलिटी" अभियान का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए कहानी कहने, पॉडकास्ट, वीडियो और डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रेरित और प्रशिक्षित करना है। अभियान के तहत अब तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें वेबिनार श्रृंखला और 21 जुलाई 2025 को कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर में आयोजित पहला राष्ट्रीय युवा स्थिरता सम्मेलन शामिल है। डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा, "सतत विकास समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हमारे युवा इसके सशक्त वाहक बन सकते हैं। ‘वॉयसेज़ ऑफ़ भारत : युवा फ़ॉर...
Jaipur : बिहार के बाद राजस्थान में भी गूंजा "वोट चोर गद्दी छोड़"
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जरूरतमंद सीए स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में होगी वृद्धि,500 करोड़ का बनाया कॉर्पस फंड
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर सीए सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उभरती तकनीकों की भूमिका, उनके उपयोग से कार्यक्षमता में वृद्धि और बदलते बिजनेस एनवायरनमेंट में प्रोफेशनल के लिए नए अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं का है, जो तकनीकी बदलावों को समय रहते अपनाते हैं और उनका रचनात्मक उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा की निश्चित ही क्वालिटी ऑडिट ही करेगा प्रोफेशनल का भविष्य निर्माण | आइसीएआइ का दृष्टिकोण और नेतृत्व अंतर्दृष्टि' विषय पर चर्चा करते हुए चेयरमैन बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस) सीए रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने बताया कि इस नॅशनल कॉन्फ्रेंस का हमारे सभी सदस्यों को लाभ तो मिला ही है साथ है चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उभरती तकनीकों की भूमिका से प्रोफेशनल का ज्ञान वर्धन भी हुआ | अब जरूरतमंद सीए विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जाए...
गुरु जंभेश्वर के 29 नियमों में ही है पर्यावरण समस्याओं का संपूर्ण हल _ प्रो अग्रवाल
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० खेजड़ली, जोधपुर। खेजड़ली में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सेमिनार का खेजड़ली में शुभारंभ हुआ। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की गुरु जंभेश्वर पर्यावरण संरक्षण शोधपीठ, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं खेजड़ली शहीदी राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान खेजड़ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सेमिनार का खेजड़ली में शुभारंभ मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद एवं महंत शिवदास शास्त्री के सानिध्य में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो अविनाश कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरु जंभेश्वर के 29 नियमों का पालन कर लिया जाए तो पर्यावरण की अधिकतम समस्याओं का निराकरण स्वत: हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों के साथ हमें जीवन जीना सीखना चाहिए तभी हम प्रकृति की वास्तविक रक्षा कर पाएंगे। उनके साथ जीवन जीना अद्भुत एवं अलौकिक है, प्राकृतिक है। म स्वयं जहां भी रहते हैं काम करते हैं उस जगह पर पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक क्या योगदान कर सकते हैं?वही उदाहरण जगत के सामने जब प्रस्तुत होता है तो प्रेरणा मिलती है। उनके द्...
ममता भूपेश ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की नव-नियुक्त अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने समारोह पूर्वक कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर तोतूका भवन, जयपुर में आयोजित समारोह में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, कांग्रेस विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज दोहरी खुशी का अवसर है कि पूर्व मंत्री श्रीमती ममता भूपेश ने प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का कार्यभार ग्रहण किया है और विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम भी इस अवसर पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि इसी स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि राजस्थान में कांग्रेस का सबसे अच्छा संगठन बना है और यह संगठन आज जो सैकड़ो की संख्या में सामने कांग्...
फेक न्यूज का वाहक न बने मीडिया : हरिनारायणचारी
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० योगेश भट्ट ० भोपाल। भोपाल के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा का कहना है कि घटनाएं कई बार जैसी दिखती हैं वैसी नहीं होतीं। अक्सर उनकी पड़ताल करने कुछ अलग ही सच उजागर होता है। वस्तुनिष्ठता के बजाए भावनाओं के आधार पर लिखने से चीजें बिगड़ सकती हैं। मिश्रा यहां माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित ‘मीडिया और पुलिस’ विषय आयोजित पर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, कुलसचिव प्रो. पी. शशिकला, विभागाध्यक्ष प्रो.संजय द्विवेदी मौजूद रहे। हरिनारायणचारी ने कहा कि तकनीक के कारण अपराध का तरीका बदला है, भौगोलिक सीमाएं भी टूट गयी हैं। ऐसे में सूचना के प्रवाह के विनियमित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तर्कसंगत ढंग से घटना को न देखें तो जांच की दिशा बदल जाती है। ऐसे में लोगों के जागरूक करने में मीडिया की भूमिका बहुत महत्व की है। उन्होंने बताया की कई बार अपराध को ग्लैमराइज्ड करके दिखाया जाता है। इससे समाज में गलत चलन का खतरा पैदा होता है। देखा गया है कि आत्महत्या की खबरों को बढ़ा- चढ़ा ...