जरूरतमंद सीए स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में होगी वृद्धि,500 करोड़ का बनाया कॉर्पस फंड

० आशा पटेल ० 
जयपुर | भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर सीए सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उभरती तकनीकों की भूमिका, उनके उपयोग से कार्यक्षमता में वृद्धि और बदलते बिजनेस एनवायरनमेंट में प्रोफेशनल के लिए नए अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य उन्हीं का है, जो तकनीकी बदलावों को समय रहते अपनाते हैं और उनका रचनात्मक उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा की निश्चित ही क्वालिटी ऑडिट ही करेगा प्रोफेशनल का भविष्य निर्माण |
 आइसीएआइ का दृष्टिकोण और नेतृत्व अंतर्दृष्टि' विषय पर चर्चा करते हुए चेयरमैन बोर्ड ऑफ स्टडीज (ऑपरेशंस) सीए रोहित रूवाटिया अग्रवाल ने बताया कि इस नॅशनल कॉन्फ्रेंस का हमारे सभी सदस्यों को लाभ तो मिला ही है साथ है चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उभरती तकनीकों की भूमिका से प्रोफेशनल का ज्ञान वर्धन भी हुआ | अब जरूरतमंद सीए विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जाएगी । इसके लिए संस्थान ने 500 करोड़ रुपए का कॉर्पस फंड स्थापित किया है।

 जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए विकास यादव और सचिव सीए यश गुप्ता ने कहा कि यह नॅशनल कॉन्फ्रेंस सभी सदस्यों के बीच नेटवर्किंग, ज्ञान साझाकरण और नए विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच साबित हुई है साथ ही प्रोफेशनल जगत में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस रणनीतियों और इनोवेशन दृष्टिकोण भी विकसित किए। सीए सुनील गोयल ने कहा कि क्वालिटी ऑडिट ही प्रोफेशनल का भविष्य निर्माण करेगा। उन्होंने जोर दिया कि उच्च गुणवत्ता वाले ऑडिट से ही चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन की विश्वसनीयता और मजबूती बनी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड