प्रधानमंत्री ने देश के किसानों के हितों से समझौता करते हुये अमेरिका से ट्रेड डील की : कांग्रेस
० संवाददाता द्वारा ० जयपुर । अमेरिका से केन्द्र सरकार द्वारा की गई ट्रेड डील के कारण राजस्थान प्रदेश के किसानों, उद्यमियों, हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायियों को होने वाले नुकसान तथा हितों पर पडऩे वाले विपरीत प्रभाव के विरूद्ध प्रदेश में आन्दोलन प्रारम्भ करने व आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गॉंधी भवन, स्टेशन रोड, जयपुर पर जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्यों, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले के विधायकों, विधायक प्रत्याशियों, सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, अग्रिम संगठन के प्रदेशाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में एआईसीसी प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी, सहप्रभारी एआईसीसी रित्विक मकवाना, चिरंजी राव, एआईसीसी सचिव रेहाना रियाज भी शामिल रहे। बैठक को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका से दबाव में आकर ट्रेड डील स्वीकार की है, उसके...