बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ


० आशा पटेल ० 
जयपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर अंचल द्वारा जयपुर एयरपोर्ट शाखा में राजस्थान फाइनेंशियल सर्विसेज (RFSDL) के सहयोग से Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक संजय विनायक मुदलियार ने किया।

इस अवसर पर एम. अनिल, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, जयपुर अंचल अतुल कर्ण, उप महाप्रबंधक (व्यवसाय विकास), जयपुर अंचल; देबाशीष बक्शी, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, जयपुर क्षेत्र; तथा अमित कुमार तिवारी, सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख, जयपुर क्षेत्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरकारी अतिथियों में अशोक पाठक (ओएसडी – RFSDL), विश्वास पारीक (ओएसडी – RFSDL) एवं शैलेन्द्र माथुर (कंसल्टेंट – RFSDL) की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित रहे।

यह योजना विशेष रूप से राजस्थान राज्य सरकार के कर्मचारियों को संरचित पुनर्भुगतान प्रणाली (Structured Repayment Mechanism) के माध्यम से वेतन अग्रिम सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के कर्मचारी पूर्णतः डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित पर्सनल लोन प्राप्त कर सकेंगे।

इस अभिनव पहल से राजस्थान के लगभग 12 लाख सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की अपेक्षा है। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह पहल डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने तथा सरकारी कर्मचारियों को सरल, पारदर्शी एवं त्वरित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार