एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने RuPay ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट NFC-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया


० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने RuPay NCMC ऑन-द-गो कार्ड्स पर इंस्टैंट NFC-बेस्ड बैलेंस अपडेट फीचर पेश किया। अब ग्राहक अपने कार्ड का बैलेंस NFC पॉवर्ड एन्ड्रॉयड स्मार्टफोन पर कार्ड को टैप करके तुरंत चेक और अपडेट कर सकते हैं, जिससे मेट्रो स्टेशन के कियोस्क जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और एक सहज, पूरी तरह से डिजिटल यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

यह फीचर एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कुछ महीने पहले पेश करके इसके वास्तविक उपयोग की जानकारी एकत्रित की थी तथा ग्राहकों का फीडबैक लिया था। इस पायलट में ग्राहकों ने इसे बहुत पसंद किया तथा इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इससे साबित हो गया कि यह फीचर यूज़र्स के लिए काफी उपयोगिता रखता है। यूज़र्स का पॉज़िटिव फीडबैक मिलने के बाद अब बैंक इसे अपने RuPay ऑन-द-गो कार्ड्स के सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च कर रहा है।

इस सुविधा के साथ, यात्री एयरटेल थैंक्स ऐप पर अपने बैंक खाते या वॉलेट में लॉग इन करने के बाद, अपने लिंक किए गए NFC- इनेबल्ड एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कार्ड टैप करके अपने कार्ड बैलेंस को रियल टाइम में अपडेट या चेक कर सकते हैं। कार्ड ऑर्डर करने और रिचार्ज करने से लेकर बैलेंस को तुरंत अपडेट या चेक करने तक, पूरी प्रक्रिया अब पूरी तरह से डिजिटल, बिना कतार के और बेहद आसान है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर बिज़नेस ऑपरेशंस, गणेश अनंतनारायणन ने कहा, ‘‘एयरटेल पेमेंट्स बैंक में हम निरंतर ऐसे इनोवेशन करने पर अपना ध्यान केंद्रित करते हैं, जो दैनिक लेन-देन को और ज्यादा आसान एवं इन्ट्यूटिव बना दे। हमारे पायलट फेज़ में मिली बेहतरीन प्रतिक्रिया से ऑन-द-गो रहते हुए तुरंत बैलेंस अपडेट होने की जरूरत प्रमाणित हो गई। 

इस लॉन्च के साथ हमें उद्योग का ऐसा पहला सॉल्यूशन पेश करने पर गर्व है, जो ग्राहकों की सुविधा भी बढ़ाएगा और भारत में डिजिटल पेमेंट एवं मोबिलिटी के परिवेश को मजबूत भी करेगा।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक RuPay ऑन-द-गो कार्ड्स के मुख्य जारीकर्ता बैंकों में से एक है। यह आज तक 5 मिलियन से अधिक कार्ड जारी कर चुका है। यह लॉन्च भारत के ट्रांज़िट परिवेश में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक फाईनेंशियल एवं मोबिलिटी समाधानों का निर्माण करने की बैंक की प्रतिबद्धता पर जोर देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

तनिषा द्वारा विवादित और भड़काऊ बयानों पर सर्व किन्नर समाज का विरोध