भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के सीए राजा मोरध्वज शर्मा अध्यक्ष एवं सीए कमल जैन (नवकार) सचिव चुने गए



० आशा पटेल ० 
जयपुर : भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के सीए राजा मोरध्वज शर्मा अध्यक्ष एवं सीए कमल जैन (नवकार) सचिव चुने गए भारतीय सीए संस्थान की जयपुर शाखा के वर्ष 2026 - 2027 के लिए प्रबन्धकारिणी समिति के चुनाव संपन्न हुए जिसमे पदाधिकारी चुने गए: सीए राजा मोरध्वज शर्मा – अध्यक्ष सीए कमल जैन अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए कमल जैन (नवकार), सचिव सीए सुनील कुमार खांडल, कोषाध्यक्ष सीए शिव कुमार शर्मा, अध्यक्ष सीकासा सीए अंशुल आगीवाल, मेंबर सीकासा 

आईसीएआई जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए राजा मोरध्वज शर्मा एवं सचिव सीए कमल जैन (नवकार) ने बताया की उनका प्राथमिक दृष्टिकोण शाखा के विकास और समृद्धि पर कार्य करना है । उन्होंने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य संस्था के उच्चतम हितों की प्रतिष्ठा, सीए सदस्यों एवं छात्रों की शिक्षा और प्रशिक्षण के माध्यम से पेशेवर विकास, और अकाउंटेंसी और वित्तीय क्षेत्र में नैतिक और तकनीकी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना होगा तथा सदस्यों के साथ मिलकर संस्था के लक्ष्यों को पूरा करना होगा ।

सेंट्रल काउंसिल सदस्य सीए सतीश कुमार गुप्ता और सीए (डॉ.) रोहित रूवाटिया अग्रवाल, चेयरमैन सीआईआरसी सीए अंकुर कुमार गुप्ता, रीजनल काउंसिल सदस्य सीए विजय कुमार अग्रवाल और सीए रूचि गुप्ता ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली