संदेश

57वां आईएचजीएफ मेला स्प्रिंग 2024 : 6-10 फरवरी इंडिया एक्सपो सेंटर,ग्रेटर नोएडा में

चित्र
० आशा पटेल ०  नयी दिल्ली।  हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा आयोजित आईएचजीएफ दिल्ली मेले का 57वां संस्करण 6 से 10 फर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में आयोजित किया जाएगा। इस मेले मे 16 विशाल हॉल हैं, जिनमें से प्रत्येक को होम, फैशन, लाइफस्टाइल, फर्निशिंग और फर्नीचर सहित 14 प्रमुख प्रदर्शन खंडों को समर्पित किया गया है। उत्पादों की विविध श्रृंखला में घरेलू सामान, घरेलू साज-सज्जा, फर्नीचर, उपहार और सजा-सज्जा उत्पाद, लैंप और प्रकाश व्यवस्था, क्रिसमस और उत्सव की साज-सज्जा, फैशन आभूषण और एसेसरीज, स्पा और बेलबीइंग उत्पाद, कालीन और गलीचे, बाथरूम सहायक उपकरण, उद्यान सहायक उपकरण, शैक्षिक खेल -खिलौने, हस्तनिर्मित कागज उत्पाद और स्टेशनरी, साथ ही चमड़े के बैग शामिल हैं। ईपीसीएच के अध्यक्ष, दिलीप बैद ने इस अवसर पर कहा, “दुनिया भर से खरीदारों की एक महत्वपूर्ण आमद के साथ, इस मेले में हमारे प्रदर्शक आगामी स्प्रिंग संस्करण को भारतीय हस्तशिल्प क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लक्ष्य-तीन गुना तीस तक- के अनुरूप है।' हस...

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024, साहित्यिक मैराथन का समापन

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024, का 5-दिवसीय साहित्यिक मैराथन का समापन हुआ| फेस्टिवल में संस्मरण से लेकर स्पोर्ट्स, हिस्ट्री से माइग्रेशन और फूड से लेकर कई विषयों पर बात हुई| अंतिम सुबह की शुरुआत सप्तक चटर्जी के प्रदर्शन के साथ हुई, जो तीसरी पीढ़ी के हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक थे, जिन्होंने अपने शास्त्रीय वायलिन से मधुर धुनें बजाईं। सत्र ‘शाहजहानाबाद: ऑन देल्ही’स ब्रोकन हिस्ट्री’ में तीन इतिहासकारों, स्वप्ना लिडल, राणा सफवी और विलियम डेलरिम्पल ने शाहजहानाबाद/दिल्ली के इतिहास पर दिलचस्प चर्चा की  इतिहासकार और लेखिका स्वप्ना ने कहा, “अभी हाल ही में प्रकाशित मेरी किताब (शाहजहानाबाद) मेरे दिल के काफी करीब है| उसमें अकबर द्वितीय और उनके पुत्र बहादुर शाह ज़फर द्वितीय के जीवनकाल को वर्णित किया गया है|” शाहजहाँ ने 17वीं सदी में शाहजहानाबाद की स्थापना की थी, जो वर्तमान में देश की राजधानी दिल्ली है| लेखिका राणा सफवी ने दिल्ली पर छह किताबें लिखी हैं, “मुझे अतीत को देखना और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता तलाशना अच्छा लगता है|” हाल ही में मेहरौली, दिल्ली में प्रशासन द्व...

पावरग्रिड,उत्तरी क्षेत्र के यूएनएमएस नियंत्रण केंद्र का नई दिल्ली में उद्घाटन

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नयी दिल्ली - आर. के. त्यागी, अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक, पावरग्रिड, ने डॉ. यतींद्र द्विवेदी, निदेशक (कार्मिक), ए. के. मिश्रा, कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-I) बी. वामसी, सीओओ (पावरटेल), की  उपस्थिति में नव स्थापित उत्तरी क्षेत्र यू-एनएमएस नियंत्रण केंद्र का उद्घाटन नई दिल्ली में किया गया। साथ ही इस अवसर पर विक्रम सिंह भाल, कार्यपालक निदेशक (सीएमजी-संयोजक), ए. के. बेहरा (कार्यपालक निदेशक, टीबीसीबी-एसैट प्रबन्धन) आर. एन. गुप्ता, मुख्य प्रबन्धक (एसैट प्रबन्धन, उ.क्षे-I), डॉ सुनीता चौहान मुख्य प्रबन्धक (जीए एंड सी) और अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।  एकीकृत नेटवर्क प्रबंधन प्रणाली (यूएनएमएस) को केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (अंतरराज्यीय विधुत पारेषण के लिए संचार प्रणाली) विनियमन, 2017 और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (विद्युत क्षेत्र संचालन में संचार प्रणाली के लिए तकनीकी मानक) विनियम, 2020 की आवश्यकता को पूर्ण करने के लिए अभिकल्पित ( डिजाइन) किया गया है। यूएनएमएस संचार व्यवस्था के कार्यप्रणाली एवं उपलब्धता को मापने के लिये महत्त्वपूर्ण भूमिका को सुनिश्...

नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय संबधों पर महत्वपूर्ण चर्चा

चित्र
० योगेश भट्ट ०   नई दिल्ली : पडोसी देश नेपाल के साथ भारत के सदियों से चले आ रहे भौगोलिक, ऐतिहासिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबध हमारी विदेश नीति में भी विशेष महत्त्व रखते है। इसी सन्दर्भ में नेपाल से विशेष रूप आमंत्रित दिल्ली में पधारे नेपाल संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व सांसद हरिचरण शाह के सानिध्य में नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय संबधों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई | जिसमें नेपाल निवासी इंद्रा बहादुर थापा, नेपाल से प्रकाशित हिमालिनी पत्रिका के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख- प्रोफ़ेसर एस.एस. डोगरा, भारत सरकार में अधिकारी-लेखक कृष्णा कुमार, विजय यादव,  अमरेन्द्र महतो ने आर्थिक, सामाजिक,व्यापारिक, रक्षा,संचार, साहित्यिक, मधेसी समुदाय, सांस्कृतिक, धार्मिक, नेपाल पर चीन के प्रभाव जैसे तमाम विषयों पर अपने-अपने विचार प्रकट किए | हरिचरण शाह पिछले पांच दशकों से नेपाल के सर्वागीण विकास के लिए तत्पर हैं | वे जल्द ही राजधानी दिल्ली में नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय संबधों पर ही एक बड़ी सेमीनार आयोजित करने की योजना को साकार करने जा रहे हैं |

दिल्ली द्वारका में समस्याओं से निजात पाने के लिए महापंचायत

चित्र
० योगेश भट्ट ०  नई दिल्ली। क्षेत्र में महीनों से कई समस्याओं से निजात पाने के लिए द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड में महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में मधु विहार वार्ड, राजापुरी, भरत विहार, विश्वाश पार्क, राजापुरी, महावीर इनक्लेव, साध नगर, अर्जुन नगर, पालम एक्सटेंशन, बिजवासन एवं आस पास के इलाकों के लोग, प्रधान, आरडब्ल्यूए के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। महापंचायत में बिजली, पानी, सीवर जाम, ट्रैफिक जाम, इलाके में बढ़ती चोरी, दिल्ली नगर निगम द्वारा असवैधानिक हाउस टैक्स चालान, सड़क बनाने में अनियमितिता आदि घटनाओं का मुद्दा जोर सोर से उठा।  महापंचायत की अध्यक्षता मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने किया। इन्होंने सभी की समस्याएं सुनीं। फेडरेशन के चेयरमैन रणबीर सोलंकी ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या सीवर ओवर फ्लो की है क्योंकि अनियमित तरीके से डाले गए सीवर ध्वस्त हो गया है जिससे लोगों के घरों में एक फुट तक गंदा पानी भर गया है ऐसे में वहां के लोगों का जीवन यापन की क्या स्थित...

वायु प्रदूषण से बढ़ती मौतें बेहद चिंताजनक

चित्र
० ज्ञानेन्द्र रावत ०  समूची दुनिया प्रदूषण की भीषण चपेट में है। दुनिया के 15 शहरों और दक्षिण एशिया के 18 शहरों में वायु प्रदूषण की भयावह स्थिति ने सबको हैरत में डाल दिया है। जबकि समूची दुनिया में खराब वायु गुणवत्ता के कारण हर साल तकरीब 60 लाख से कहीं ज्यादा लोग मौत के मुंह में चले जाते हैं। यहां यह भी जान लेना जरूरी है कि वायु प्रदूषण से कई जानलेवा बीमारियां यथा अस्थमा, कैंसर, हृदय रोग व फेफडे़ सम्बंधी बीमारियां पैदा होती हैं। सबसे खतरनाक बात यह है कि वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों का आंकडा़ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  यूनीवर्सिटी आफ लंदन के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध में इसका खुलासा हुआ है। जहां तक दक्षिण एशियाई देशों का सवाल है, यहां के विकसित शहरों में वायु प्रदूषण से होने वाली मौतों का आंकडा़ डेढ़ लाख को पार कर गया है। वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है कि एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के 18 शहरों में रहने वाले लाखों लोगों की मौत वायु प्रदूषण के चलते समय से पहले हो सकती है। शोधकर्ता वैज्ञानिकों ने नासा से जुटाये गयेआंकडो़ं के आधार पर प्रदूषण सम्बंधी मौतों के लिए नाइट्...

देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया : मुख्यमंत्री

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है और एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्षशीलता और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है। जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलो इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। यह परंपरा युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। शर्मा ने संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा आयोजित 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर...

67वें राष्ट्रीय शालेय खेल 2023-24 का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । 67वें राष्ट्रीय शालेय खेल 2023-24 का समापन समारोह विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ  केन्द्रीय विद्यालय बजाज नगर, जयपुर में सम्पन्न हुआ । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री अवनि लेखरा , विशिष्ट अतिथि के रूप में  एन. आर. मुरली जी ,अपर आयुक्त,के. वि. सं., मुख्यालय ,नई दिल्ली तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख प्रांजल बाजपेयी, राजस्थान विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक डॉक्टर प्रतिभा रत्नु ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम के शोभावर्धन के साथ प्रतिभागियों का मनोबलवर्धन किया। एस.जी.एफ.आई. के झंडे तले योगासन से सम्बंधित विभिन्न सर्वश्रेष्ट आसन प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का जलवा बिखेरने देश भर के बीस राज्यों , तीन केंद्र शासित प्रदेशों एवं सात संस्थाओं के 186 छात्र एवं 188 छात्राओं ने अपने जज्बे एवं कौशल का विभिन्न आसनों के माध्यम से प्रदर्शन किया । मुख्य अतिथि पद्मश्री अवनि लेखरा ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन देते हुए योग को दृढ मनोस्थिति का विस्तार सूचक बताते हुए विपरीत प...

इंडिया स्टोन मार्ट-2024 प्रदेश के पत्थर उद्योग को वैश्विक स्तर पर ले जाने की एक नई शुरूआत

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 1 से 4 फरवरी तक चले चार दिवसीय इंडिया स्टोन मार्ट महाकुम्भ के समापन समारोह में पत्थरों की उपयोगिता दर्शाते हुए कहा कि हम रहें या न रहें लेकिन पत्थर हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरा से निकलने वाले पत्थर अद्वितीय हैं और विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने राज्य में निवेश एवं व्यापार को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सभी संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।  राठौड़ ने बताया कि इंडिया स्टोन मार्ट-2024 के 12वें संस्करण में कुल 948 व्यापारिक बैठकें हुई जिसमें 2 हजार 981 करोड़ रूपये के व्यापारिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई और मुहर लगी जिसमें 150 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों एवं 189 मशीनरी एवं टूल्स एग्जीबिटर्स ने भी भाग लिया। मंत्री राठौड़ ने इस दौरान आयोजन के समापन समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए। उन्होंने पत्थर उद्योगों के प्रति राजस्थान सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए सभी व्यापारियों एवं निवेशकों का राजस्थान की धरती पर स्वागत किया।  उन्होंने राजस्थान की खूबि...

आशाओं के आंगन में रही बेस्ट शॉर्ट फिल्म

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर में आयोजित राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में श्री राधा गोविंद फिल्म के बैनर तले बनी शॉ़र्ट फिल्म आशाओं के आगंन में को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड मिला हैं। फिल्म के लेखक-निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय और फिल्म की निर्माता माया देवी उपाध्याय हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिका ओमप्रकाश रछोया, बबिता शर्मा, हर्षित माथुर, विराज जादौन और नारायण सैन ने निभाई है। अवार्ड सेरेमनी में वरिष्ठ फिल्म निर्देशक-अभिनेता टीनू आनंद, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र और एक्टर नंदीश संधु विशिष्ठ अतिथि रहे। फिल्म के लेखक निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया, फिल्म दो भाई बचपन में खेत पर लगाए दो आम के पेड़ों को लेकर आमने सामने हो जाते हैं। पर्यावरण प्रेमी बड़ा भाई चाहता हैं कि ये पेड़ नहंीं काटे जाएं पर छोटे भाई को अपने घर के फर्नीचर के लिए उन पेड़ों की लकड़ी की जरूरत हैं। फिल्म के अंत में परिस्थतियों के चलते छोटे भाई को अहसास होता है कि पर्यावरण और पेड़ आदमी की सुख सुविधाओं से ज्यादा आदमी के जीवन की जरूरत हैं। फिल्म की फिल्मांकन जयपुर के आसपास लोके्शंस पर की गई है।