संदेश

मार्च 3, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चादर महोत्सव : 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालु करेंगे सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  Kolkata : राजस्थान के जैसलमेर में 6 से 8 मार्च को तीन दिवसीय चादर महोत्सव और दादागुरु इकतीसा पाठ का आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 7 मार्च को विश्वभर में एक साथ 1 करोड़ 8 लाख श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक दादागुरु इकतीसा पाठ का ऐतिहासिक महासंकल्प है। कार्यक्रम का आयोजन दादा गुरूदेव श्री जिनदत्तसुरि चादर महोत्सव समिति के अंतर्गत हो रहा है।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, विद्या भारती तथा अनेक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागी हैं। कार्यक्रम गच्छाधिपति आचार्य श्री मणिप्रभ सूरी की पावन निश्रा में सम्पन्न होगा। इस विराट महोत्सव के प्रेरणास्रोत पूज्य आचार्य जिनमनोज्ञ सागर है । चादर महोत्सव समिति के चेयरमैन महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा एवं संयोजक जीतो के पूर्व चेयरमैन तेजराज गोलेछा है। आयोजन में विभिन्न भारतीय परंपराओं के करीब 400 संतों की उपस्थिति होगी। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं की तीन दिवसीय कार्यक्...

वनतारा का एक साल : उपचार,पुनर्वास और वन्यजीव संरक्षण में गढ़ी मिसाल

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जामनगर : गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा ने एक वर्ष का सफर पूरा करते हुए वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद बीते एक वर्ष में वनतारा, घायल और संकटग्रस्त वन्यजीवों के बचाव, अत्याधुनिक उपचार और विज्ञान आधारित संरक्षण के एक समग्र मॉडल के रूप में उभरा है। उद्योगपति अनंत अंबानी की परिकल्पना से शुरू हुई इस पहल ने पहले ही वर्ष में हजारों वन्यजीवों को नया जीवन देने का प्रयास किया है। शेर, चीते जैसी बड़ी बिल्लियों, सरीसृपों, प्राइमेट्स, पक्षियों और अन्य स्तनधारियों सहित विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को बचाकर उनका उपचार किया गया, जबकि कई स्वस्थ होने के बाद दोबारा प्राकृतिक आवासों जैसे जंगलों में लौटाए गए। संरक्षण के प्रति उनके प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिली और उन्हें ग्लोबल ह्यूमेन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वनतारा को EARAZA और SEAZA की मेंबरशिप, ग्लोबल ह्यूमेन कंज़र्वेशन सर्टिफ़िकेशन, और प्राणि मित्र अवॉर्ड 2025 जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। वनतारा ने विशेष रूप से उन ...