आशाओं के आंगन में रही बेस्ट शॉर्ट फिल्म

० आशा पटेल ० 
जयपुर में आयोजित राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में श्री राधा गोविंद फिल्म के बैनर तले बनी शॉ़र्ट फिल्म आशाओं के आगंन में को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवार्ड मिला हैं। फिल्म के लेखक-निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय और फिल्म की निर्माता माया देवी उपाध्याय हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिका ओमप्रकाश रछोया, बबिता शर्मा, हर्षित माथुर, विराज जादौन और नारायण सैन ने निभाई है। अवार्ड सेरेमनी में वरिष्ठ फिल्म निर्देशक-अभिनेता टीनू आनंद, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र और एक्टर नंदीश संधु विशिष्ठ अतिथि रहे।

फिल्म के लेखक निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया, फिल्म दो भाई बचपन में खेत पर लगाए दो आम के पेड़ों को लेकर आमने सामने हो जाते हैं। पर्यावरण प्रेमी बड़ा भाई चाहता हैं कि ये पेड़ नहंीं काटे जाएं पर छोटे भाई को अपने घर के फर्नीचर के लिए उन पेड़ों की लकड़ी की जरूरत हैं। फिल्म के अंत में परिस्थतियों के चलते छोटे भाई को अहसास होता है कि पर्यावरण और पेड़ आदमी की सुख सुविधाओं से ज्यादा आदमी के जीवन की जरूरत हैं। फिल्म की फिल्मांकन जयपुर के आसपास लोके्शंस पर की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार