देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया : मुख्यमंत्री

० आशा पटेल ० 
जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है और एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्षशीलता और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत को फिट एवं स्वस्थ राष्ट्र बनाने की सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश को स्वस्थ जीवन का महत्व समझाने के लिए फिट इंडिया मूवमेंट शुरू किया है। इससे प्रेरणा पाकर योग और व्यायाम को लोगों ने अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा निरोगी जीवन के लिए युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। देश में यंग इंडिया, फिट इंडिया तथा खेलो इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। यह परंपरा युवाओं को स्वस्थ और गतिशील बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
शर्मा ने संस्कृति युवा संस्था और वर्ल्ड ट्रेड पार्क द्वारा आयोजित 15वीं जयपुर मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्हांने कहा कि जयपुर मैराथन लोगों में बढ़ती खेल भावना का प्रमाण है और एक ऐसा आयोजन है, जिससे आगामी वर्षों में भविष्य के एथलीट अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन हमें धैर्य, संघर्षशीलता और समर्पण के महत्व को समझाता है तथा जयपुर के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रोत्साहित करने और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। प्रदेश में खेल सुविधाआें को विकसित किया जाएगा और सरकारी स्कूलों व कॉलेजों समेत खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। युवाओं को खेलों में अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराये जाएंगे, जिससे वे देश और दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
श्री शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में व्यस्ततम जीवन शैली के कारण लोग स्वस्थ जीवनशैली से दूर होते जा रहे हैं।

 देर रात तक जागने और सुबह देरी से उठने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है।
15वीं जयपुर मैराथन में 5 विभिन्न श्रेणियों में बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं, बच्चों तथा दिव्यांगजन ने भारी उत्साह से हिस्सा लेकर 2 नये रिकॉर्ड बनाये। विजेता धावकों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद रामचरण बोहरा, विधायक बालमुकुन्दाचार्य, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्नावट, जयपुर मैराथन के आयोजक सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ट्रेड पार्क अध्यक्ष अनूप बरतरिया तथा संस्कृति युवा संस्था सचिव नीलम मिश्रा, भजन गायक अनूप जलोटा, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग तथा धावक उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा