67वें राष्ट्रीय शालेय खेल 2023-24 का समापन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ

० आशा पटेल ० 
जयपुर । 67वें राष्ट्रीय शालेय खेल 2023-24 का समापन समारोह विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के साथ  केन्द्रीय विद्यालय बजाज नगर, जयपुर में सम्पन्न हुआ । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री अवनि लेखरा , विशिष्ट अतिथि के रूप में  एन. आर. मुरली जी ,अपर आयुक्त,के. वि. सं., मुख्यालय ,नई दिल्ली तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख प्रांजल बाजपेयी, राजस्थान विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक डॉक्टर प्रतिभा रत्नु ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम के शोभावर्धन के साथ प्रतिभागियों का मनोबलवर्धन किया।
एस.जी.एफ.आई. के झंडे तले योगासन से सम्बंधित विभिन्न सर्वश्रेष्ट आसन प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का जलवा बिखेरने देश भर के बीस राज्यों , तीन केंद्र शासित प्रदेशों एवं सात संस्थाओं के 186 छात्र एवं 188 छात्राओं ने अपने जज्बे एवं कौशल का विभिन्न आसनों के माध्यम से प्रदर्शन किया । मुख्य अतिथि पद्मश्री अवनि लेखरा ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को प्रोत्साहन देते हुए योग को दृढ मनोस्थिति का विस्तार सूचक बताते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन का वह महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जो हमें शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य की दिशा में मार्ग निर्देशित करता है।
योग एवं उससे जुड़े आसन उर्जा के स्तर को रूपांतरित करते हुए मानसिक सबलता प्रदान करते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में दमदार उपस्थिति हेतु आवश्यक है। वहीं विशिष्ट अतिथि एन. आर. मुरली ने चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के सर्वोत्तम प्रदर्शन को सराहते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं कौशल को उर्जा के नवीन आयाम बताते हुए इस राष्ट्रीय धरोहर के पुष्पन एवं पल्लवन के साथ साथ इस तरह के आयोजनों को वर्तमान पीढ़ी का मार्गनिर्देशक बताया।

 बी.एल.मोरोडिया, उपायुक्त केन्द्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर संभाग ने इस सम्पूर्ण आयोजन को शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ साथ जीवन ऊर्जा को शानदार और सकारात्मक रूप से बलवती करने का माध्यम आत्म संबोधन और शांति का सुदृढ़ अहसास कराने के साथ समय को साझा करने, संगीत, प्रदर्शन, और योग अभ्यास का आनंद लेने का अभूतपूर्व अवसर बताया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत