नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय संबधों पर महत्वपूर्ण चर्चा

० योगेश भट्ट ० 
 नई दिल्ली : पडोसी देश नेपाल के साथ भारत के सदियों से चले आ रहे भौगोलिक, ऐतिहासिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबध हमारी विदेश नीति में भी विशेष महत्त्व रखते है। इसी सन्दर्भ में नेपाल से विशेष रूप आमंत्रित दिल्ली में पधारे नेपाल संविधान सभा सदस्य तथा पूर्व सांसद हरिचरण शाह के सानिध्य में नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय संबधों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई | जिसमें नेपाल निवासी इंद्रा बहादुर थापा, नेपाल से प्रकाशित हिमालिनी पत्रिका के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख- प्रोफ़ेसर एस.एस. डोगरा, भारत सरकार में अधिकारी-लेखक कृष्णा कुमार, विजय यादव, 

अमरेन्द्र महतो ने आर्थिक, सामाजिक,व्यापारिक, रक्षा,संचार, साहित्यिक, मधेसी समुदाय, सांस्कृतिक, धार्मिक, नेपाल पर चीन के प्रभाव जैसे तमाम विषयों पर अपने-अपने विचार प्रकट किए | हरिचरण शाह पिछले पांच दशकों से नेपाल के सर्वागीण विकास के लिए तत्पर हैं | वे जल्द ही राजधानी दिल्ली में नेपाल-भारत अन्तर्राष्ट्रीय संबधों पर ही एक बड़ी सेमीनार आयोजित करने की योजना को साकार करने जा रहे हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार