केयर एक्सपर्ट’ इजिप्ट में लॉन्च करेगी एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म

HARMAN ने CES 2023 के दौरान HARMAN EXPLORE में इंटेलिजेंट हेल्थकेयर  प्लेटफॉर्म का अनावरण किया | HARMAN
० संवाददाता द्वारा ० 
 गुरुग्राम : इजिप्ट में एक एडवांस्ड नेशनल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के लिए, रिलायंस जियो से जुड़ी केयरएक्सपर्ट ने इजिप्ट की कंपनी ‘टेलीकॉम इजिप्ट’ के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत यह प्लेटफॉर्म, हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) को एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड के साथ जोड़गा। इसके साथ ही यह हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म क्लिनिकल और प्रशासनिक डेटा को वैश्विक तौर-तरीकों के अनुरूप दिखाएगा। खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म का डेटा, इजिप्ट में नेशनल क्लाउड में स्टोर होगा। केयरएक्सपर्ट एक AI संचालित स्वास्थ्य सेवा टेक्नोलॉजी कंपनी है।

भारत में अपोलो, सीके बिड़ला, रिलायंस, आर्टेमिस, एचसीएल, सिप्ला, रक्षा मंत्रालय, बीएचईएल, डीवीसी, टाटा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स जैसे देश के कई बड़े सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और हॉस्टपिटल पहले से ही केयरएक्सपर्ट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों, चिकित्सा केंद्रों और संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहा है। जिनमें मल्टी-स्पेशलिटी, सुपर-स्पेशलिटी, सिंगल स्पेशियलिटी अस्पताल, मेडिकल सेंटर, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक चेन शामिल हैं। प्लेटफॉर्म के माध्यम से करीब 1.5 करोड़ से अधिक रोगियों के इलाज में मदद मिली है।

इस मौके पर केयरएक्सपर्ट प्लेटफॉर्म की संस्थापक और सीईओ निधि जैन ने कहा “भारत और अन्य देशों में हमारे अनुभव ने हमें साहस दिया है कि हम टेलीकॉम-इजिप्ट को राष्ट्रव्यापी हेल्थ क्लाउड पार्टनर के तौर पर अपनी सेवा दे सकें। टेलीकॉम इजिप्ट हमें तेजी से बाजार तक पहुंच और तेज रोलआउट करने में मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म इजिप्ट के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच देगा।”

टेलीकॉम इजिप्ट के प्रबंध निदेशक और सीईओ मोहम्मद नस्र ने कहा: "केयरएक्सपर्ट के साथ मिलकर हम अस्पतालों को एक विश्वसनीय, आसानी से इस्तेमाल होने वाला प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेंगे और साथ ही अपनी तकनीकी विशेषज्ञता को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में इस्तेमाल करेंगे। प्लेटफॉर्म रोगी के डेटा को गुप्त रखेगा और परिचालन दक्षता को दोगुना करेगा। जो इजिप्ट के ‘सस्टेनेबल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन 2030’ विज़न के अनुरूप होगा।“

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास