संदेश
रिलायंस रिटेल के ‘टीरा’ ने स्किनकेयर ब्रांड ‘अकाइंड’ लॉन्च किया
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० संवाददाता द्वारा ० नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म टीरा ने स्किनकेयर ब्रांड ‘अकाइंड’ के लॉन्च की घोषणा की। मीरा कपूर ‘अकाइंड’ ब्रांड की को-फाउंडर हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा के फ्लैगशिप स्टोर में अकाइंड को लॉन्च किया गया। अकाइंड के पोर्टफोलियो में अलग अलग तरह की त्वचा के लिए तीन खास तरह के प्रोडक्ट हैं। इन्हें बिल्ड रेंज, बैलेंस रेंज और डिफेंस रेंज के नाम से मार्केट में उतारा गया है। लॉन्च पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, "हम टीरा के ब्रांड पोर्टफोलियो में स्किनकेयर ब्रांड, अकाइंड को शामिल करने पर बेहद उत्साहित हैं। यह लॉन्च एक मील का पत्थर साबित होगा। हर नए लॉन्च के साथ, हम नवाचार और उत्कृष्टता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” अकाइंड की को-फाउंडर मीरा कपूर ने कहा, "जब मैंने अपनी त्वचा के बारे में जानना शुरू किया तभी से वास्तव में मेरी स्किनकेयर यात्रा की शुरूआत हुई। अकाइंड रेंज को सावधानीपूर्वक देखभाल, परीक्षण और उच्च प्रभावकारिता सामग्री और व्यापक शोध के साथ तैयार किया गया है। यह व...
21 जून को एसएमएस स्टेडियम में मानेगा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण प्रदेश में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। वहीं, जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर भी 21 जून को योगाभ्यास किया जाएगा। जिला कलक्ट्रेट सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में कलक्टर ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाहा, जिला रसद अधिकारी जयपुर ग्रामीण अनुराधा गोगिया सहित पुलिस, नगर निगम, जयपुर विकास प्राधिकरण, एनसीसी, राजस्थान राज्य क्रिड़ा परिषद, चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, आयुर्वेद विभाग...
आईआईएचएमआर ने की एमबीए एडमिशन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | | जयपुर की अग्रणी स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान वि वि आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने पी.डी. अग्रवाल स्कॉलरशिप की घोषणा की है। यह स्कॉलरशिप विशेष तौर पर योग्य उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के एमबीए कार्यक्रमों में शामिल होने की दिशा में सपोर्ट देने के लिए डिज़ाइन की गई है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर के प्रेसिडेंट डॉ. पी. आर. सोडानी ने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की प्रबंधन शिक्षा तक पहुँच बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के विजन को साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में 2024 के बैच में प्रवेश के लिए दो प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान करने की व्यवस्था है। ये हैं- एमबीए कार्यक्रमों, एमबीए, एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) और एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट) के लिए मेरिट छात्रवृत्ति और पूर्ण ट्यूशन शुल्क माफी छात्रवृत्ति। मेरिट छात्रवृत्ति- इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों की वित्तीय पृष्ठभूमि पर ध्यान देने की बजाय स्नातक स्तर पर उनके शैक्षणिक प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर भी दी ...
कलाचर्चा ट्रस्ट,भोरूका ट्रस्ट व् कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कलागुरू सुरेन्द्र पाल जोशी को दी कलांजलि
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर | कलाचर्चा ट्रस्ट, भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कलाकार एवं कलागुरू सुरेन्द्र पाल जोशी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कलाकारों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने दी कलांजलि। कलाकार एवं कलागुरू सुरेन्द्र पाल जोशी की छठी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में कलाकारों और स्कूल ऑफ आर्टस् के पूर्व विद्यार्थियों ने राजस्थान ललित कला अकादमी सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कलागुरू एवं वरिष्ठ कलाकार स्व. सुरेन्द्र पाल जोशी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सबसे पहले संगीता सुरेन्द्र पाल जोशी, कलाविद सुब्रतो मंडल, गोपाल स्वामी खेतांची, विनय शर्मा, भावना सक्सेना, भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट से मुकेश ज्वाला, नीरू खंगारोत, रक्तकोष फाउंडेशन से नितिशा शर्मा, सतवीर भास्कर और रोहित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर सभी उपस्थित कलाकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद सभी कलाकारों ने पर्यावरण जागरूकता और रक्तदाता का आपका आभार जैसे सामाजिक जागरूकता विषय पर कला शिविर में कलाकृतियों का सृजन करते हुए कलांजलि दी...
KUWAIT FIRE ACCIDENT कुवैत की इमारत में आग 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत ...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Rajasthan 17 पुलिस अधिकारी व कार्मिक डीजीपी डिस्क-प्रशस्ति रोल व 148 सेव...
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
डी.पी.आई.आई.टी. में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० लाल बिहारी लाल ० नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डी.पी.आई.आई.टी. विभाग द्वारा वाणिज्य भवन,नई दिल्ली के सभागार में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में अपर सचिव एवं राजभाषा प्रभारी राजीव सिंह ठाकुर, विभाग के विभिन्न संयुक्त सचिव, निदेशक, उपनिदेशक, उपसचिव एवं विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा पुरस्कार वितरण 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सचिव राजेश कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस समारोह में कुल 13 विजेताओं को कुल 30 पुरस्कार वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त सरकारी कामकाज मूल रूप से हिंदी में करने के लिए वर्ष 2021-2022 के पुरस्कार मुकेश कुमार सोलंकी एवं संजय कुमार गौतम को मिलें जिनकों क्रमश: 5000/- रु. व 3000./- रु नकद राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-2023 के पुरस्कार मुकेश कुमार सोलंकी, संजय कुमार गौतम, भगवान सिंह तथा सुनील कुमार वर्मा को मिले जिनकों क्रमश: 5000/- रु., 3000./- रु, 2000/-रु. (दो पु...
विश्व बैंक के 3674 करोड़ रू के ऋण से आरयूआईडीपी में होंगे विकास कार्य
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । विश्व बैंक ने आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उन्नयन हेतु 3674 करोड़ रूपये के ऋण का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में विश्व बैंक के प्रतिनिधि मंडल ने नगरीय एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ विचार विमर्श किया। सचिवालय में आयोजित इस बैठक में शहरी क्षेत्रों के समावेशी विकास की प्राथमिकताओं को मद्देनज़र रखते हुए विश्व बैंक की सहायता से सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अरबन मोबिलिटी, हरित ऊर्जा, आजीविका एवं बाजारों को उन्नत करना, नगरीय निकायों की संस्थागत क्षमता बढाकर विकास की संभावनाओं को चिन्हित किया गया। विश्व बैंक ने राजस्थान के चिन्हित 27 शहरों में आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं उन्नयन हेतु ऋण प्रस्तावों को बैठक में रखा जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया कि चिन्हित शहरों में आधारभूत सुविधाओं में कमी के कारणों के अध्ययन हेतु विषय विशेषज्ञों को शीघ्र ही मोबिलाईज किया जाएगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विश्व बैंक द्वारा प्रस्तावित विकास का स्वागत करते हुए कहा कि राजस्थान में नगरीय स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल प्रबंधन प्राथमिकताएं हैं। ...
गौरव सेनानियों का कल्याण सुनिश्चित करने हेतु हम पूरी तरह प्रतिबद्ध : कर्नल राज्यवर्धन
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
० आशा पटेल ० जयपुर । राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने देश के सम्माननीय गौरव सेनानियों (पूर्व सैनिक) से स्नेहिल भेंट की और सैनिक कल्याण व संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सुखद सार्थक संवाद किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ समेत सभी गौरव सेनानियों ने एक-दूसरे के संग अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्र निर्माण के कर्तव्य पथ पर सतत समर्पित रहने का संकल्प लिया। दरअसल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ गौरव सेनानियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सैनिक अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति के साथ सीमाओं की रक्षा करते हैं, इसके अलावा प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ दुनिया भर में शांति मिशनों में मूल्यवान योगदान देते हैं।