कलाचर्चा ट्रस्ट,भोरूका ट्रस्ट व् कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में कलागुरू सुरेन्द्र पाल जोशी को दी कलांजलि

० आशा पटेल ० 
जयपुर | कलाचर्चा ट्रस्ट, भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं राजस्थान ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ कलाकार एवं कलागुरू सुरेन्द्र पाल जोशी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कलाकारों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने दी कलांजलि। कलाकार एवं कलागुरू सुरेन्द्र पाल जोशी की छठी पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में कलाकारों और स्कूल ऑफ आर्टस् के पूर्व विद्यार्थियों ने राजस्थान ललित कला अकादमी सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में कलागुरू एवं वरिष्ठ कलाकार स्व. सुरेन्द्र पाल जोशी को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में सबसे पहले संगीता सुरेन्द्र पाल जोशी, कलाविद सुब्रतो मंडल, गोपाल स्वामी खेतांची, विनय शर्मा, भावना सक्सेना, भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट से मुकेश ज्वाला, नीरू खंगारोत, रक्तकोष फाउंडेशन से नितिशा शर्मा, सतवीर भास्कर और रोहित शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया और फिर सभी उपस्थित कलाकारों ने पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद सभी कलाकारों ने पर्यावरण जागरूकता और रक्तदाता का आपका आभार जैसे सामाजिक जागरूकता विषय पर कला शिविर में कलाकृतियों का सृजन करते हुए कलांजलि दी।
इस एक दिवसीय कला शिविर में इंदौर से हरिओम पाटीदार, दिल्ली से किशोर मीणा, तरू सक्सेना, जयपुर से विनय शर्मा, अजय दर्शन सिह, सुरजीत सिंह, मोनिका देवी, डॉ. रेणु शाही राजवंश, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, भावना सक्सेना, नीलम नियाजी, नीलू कांवरिया, वीरनाराण आर्य, रितिक पटेल, अभिषेक शर्मा, प्रियंका, हिमाक्षी शर्मा, निधि शर्मा, अन्जू शर्मा, प्रदीप शर्मा, पूजा भारद्वाज, बीकानेर से नवीन स्वामी, दौसा से लक्ष्मीकांत शर्मा, अजमेर से अस्मिता शर्मा, अलवर से तुलसीराम योगी, टोंक से अजय मिश्रा, देहरादून उत्तराखण्ड से सुरेन्द्र सिंह आदि 40 से अधिक कलाकारों ने एक दिवसीय कला शिविर में कलाकृतियों को तैयार किया। इन तैयार कलाकृतियों की 'उत्तरायण" नामक कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी
 जिसका 13 जून उदघाटन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 13 से 15 जून तक राजस्थान ललित कला अकादमी की आधुनिक कला दीर्घा में आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस कला प्रदर्शनी का समापन एवं सम्मान समारोह 15 जून को आयोजित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा वर्ष 2024 से प्रतिवर्ष चयनित प्रतिभाशाली युवा कलाकार को स्व. सुरेन्द्र पाल जोशी के परिवार की ओर से स्व. सुरेन्द्र पाल जोशी स्मृति युवा सृजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 चयन समिति की अनुशंसा पर 11,000रू, श्रीफल, शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कला शिविर के सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा एवं भोरूका चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिविर में तैयार श्रेष्ठ तीन कलाकृतियों को 5100रू प्रत्येक को तीन सृजन सम्मान प्रदान किए जाएंगें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा