डी.पी.आई.आई.टी. में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डी.पी.आई.आई.टी. विभाग द्वारा वाणिज्य भवन,नई दिल्ली के सभागार में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विभाग के सचिव राजेश कुमार सिंह ने की। इस कार्यक्रम में अपर सचिव एवं राजभाषा प्रभारी राजीव सिंह ठाकुर, विभाग के विभिन्न संयुक्त सचिव, निदेशक, उपनिदेशक, उपसचिव एवं विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। 
राजभाषा पुरस्कार वितरण 5 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सचिव राजेश कुमार सिंह के कर-कमलों द्वारा प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इस समारोह में कुल 13 विजेताओं को कुल 30 पुरस्कार वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त सरकारी कामकाज मूल रूप से हिंदी में करने के लिए वर्ष 2021-2022 के पुरस्कार मुकेश कुमार सोलंकी एवं संजय कुमार गौतम को मिलें जिनकों क्रमश: 5000/- रु. व 3000./- रु नकद राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। 
वर्ष 2022-2023 के पुरस्कार मुकेश कुमार सोलंकी, संजय कुमार गौतम, भगवान सिंह तथा सुनील कुमार वर्मा को मिले जिनकों क्रमश: 5000/- रु., 3000./- रु, 2000/-रु. (दो पुरस्कार) की नकद राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के उप सचिव योगेस वत्स ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार