रिलायंस रिटेल के ‘टीरा’ ने स्किनकेयर ब्रांड ‘अकाइंड’ लॉन्च किया

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी रिटेल प्लेटफॉर्म टीरा ने स्किनकेयर ब्रांड ‘अकाइंड’ के लॉन्च की घोषणा की। मीरा कपूर ‘अकाइंड’ ब्रांड की को-फाउंडर हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में टीरा के फ्लैगशिप स्टोर में अकाइंड को लॉन्च किया गया। अकाइंड के पोर्टफोलियो में अलग अलग तरह की त्वचा के लिए तीन खास तरह के प्रोडक्ट हैं। इन्हें बिल्ड रेंज, बैलेंस रेंज और डिफेंस रेंज के नाम से मार्केट में उतारा गया है।

लॉन्च पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, "हम टीरा के ब्रांड पोर्टफोलियो में स्किनकेयर ब्रांड, अकाइंड को शामिल करने पर बेहद उत्साहित हैं। यह लॉन्च एक मील का पत्थर साबित होगा। हर नए लॉन्च के साथ, हम नवाचार और उत्कृष्टता को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

अकाइंड की को-फाउंडर मीरा कपूर ने कहा, "जब मैंने अपनी त्वचा के बारे में जानना शुरू किया तभी से वास्तव में मेरी स्किनकेयर यात्रा की शुरूआत हुई। अकाइंड रेंज को सावधानीपूर्वक देखभाल, परीक्षण और उच्च प्रभावकारिता सामग्री और व्यापक शोध के साथ तैयार किया गया है। यह विशिष्ट समस्याओं के समाधान का काम करती हैं। क्यूरेटेड सौंदर्य ब्रांडों के लिए टीरा एक खास मुकाम है।”

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार