संदेश

मार्च 6, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होगा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नयी दिल्ली : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जाएगा। इसकी घोषणा केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की। इन खेलों में सात पदक स्पर्धाएँ – एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल होंगी। इसके अलावा दो डेमो गेम– मल्लखंभ और कबड्डी भी आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) में भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ. मांडविया ने कहा, “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स हमारे बढ़ते हुए प्रयासों का हिस्सा हैं, जिनका उद्देश्य हर उस युवा को अवसर और मंच प्रदान करना है जो खेलना चाहता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन का हिस्सा है, और इस यात्रा में खेलों की बहुत बड़ी भूमिका है। पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) का लोगो, थीम सॉन्ग और मैस्कॉट 23 दिसंबर को बिलासपुर के स्वर्गीय बी. आर. यादव स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन्च किया गया था। इस समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन में बोन कैंसर की नवीनतम उपचार पर होगी चर्चा

चित्र
By : Asha Patel जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईएमएसओएस 2026 बीएमकॉन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे देश -विदेश से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर जांच एवं उपचार की पद्धतियों, चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे | आरआईसी में आयोजित होने वाली इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 6 मार्च को वर्कशॉप के साथ होगी। मुख्य कॉन्फ्रेंस 7 मार्च से शुरू होगी। कॉन्फ्रेंस में देश -विदेश के 450 से अधिक बोन कैंसर विशेषज्ञ भाग ले रहे है। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड होंगे। कॉन्फ्रेंस में ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों, सर्जन्स, ऑन्कोलॉजिस्ट्स एवं शोधकर्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां हड्डी एवं सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, सर्जिकल तकनीकों एवं बहु-विषयक दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चैयरमै...

जयपुर बाल महोत्सव : बच्चे भाग लेने के लिए बताये अपने अपने ज़िले की ख़ास बातें

चित्र
By : Asha Patel  जयपुर। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित जयपुर बाल महोत्सव की तैयारियों का सांगानेर स्थित पिंजरा पोल गौशाला परिसर में गोशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप बाहेती ने आयोजन स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बच्चों के प्रदर्शन क्षेत्र, आगंतुकों की सुविधा तथा सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनते हैं। डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय जयपुर बाल महोत्सव में प्रदेश के सभी 41 जिलों से बच्चे भाग लेंगे। बच्चे अपने-अपने शहरों, कस्बों और गांवों की विशेषताओं, स्थानीय खानपान, लोक परंपराओं, अनूठी दास्तानों तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण लेकिन अब तक कम चर्चित स्थलों के बारे में प्रस्तुति देंगे।   इस महोत्सव के पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया था। उन्होंने बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने जिले की विशेषताओं को सामने लाने की अपील की थी, ताकि प्रदेश की ...

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में मिला ‘बेस्ट इन शो’ अवॉर्ड

चित्र
By : Yogesh Bhatt बार्सिलोना (स्पेन) : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने उसके फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को 'ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स' में ‘बेस्ट इन शो’ के सम्मान से नवाज़ा गया । यह पुरस्कार बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 के दौरान दिया गया। इन पुरस्कारों का आयोजन हर साल 'ग्लोबल मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन' द्वारा किया जाता है, जो मोबाइल उद्योग में बेहतरीन नवाचारों को मान्यता देता है। ‘बेस्ट इन शो’ श्रेणी उन उपभोक्ता उत्पादों को सम्मानित करती है जो तकनीक के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करते हैं। इसे उद्योग के सबसे बड़े सम्मानों में से एक माना जाता है। 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों, पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी द्वारा चुने जाने के कारण इन डिवाइस को डिजिटल जगत का "गोल्ड स्टैंडर्ड" माना जाता है।  आयोजित पुरस्कार समारोह में, गैलेक्सी S26 अल्ट्रा ने 'बेस्ट इन शो' का खिताब जीता। गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को यह पुरस्कार उसके उन्नत हार्डवेयर और One UI 8.5 सॉफ्टवेयर के सहज मेल के लिए दिया गया है। इसमें मौजूद 'गैलेक्सी AI...