गौरव सेनानियों का कल्याण सुनिश्चित करने हेतु हम पूरी तरह प्रतिबद्ध : कर्नल राज्यवर्धन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने देश के सम्माननीय गौरव सेनानियों (पूर्व सैनिक) से स्नेहिल भेंट की और सैनिक कल्याण व संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सुखद सार्थक संवाद किया। इस दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ समेत सभी गौरव सेनानियों ने एक-दूसरे के संग अपने अनुभव साझा किए और राष्ट्र निर्माण के कर्तव्य पथ पर सतत समर्पित रहने का संकल्प लिया।

 दरअसल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ गौरव सेनानियों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि सैनिक अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति के साथ सीमाओं की रक्षा करते हैं, इसके अलावा प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों के साथ-साथ दुनिया भर में शांति मिशनों में मूल्यवान योगदान देते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास