भारतीय तटरक्षक पोत सी-441 का जलावतरण

केरल के मुख्‍य सचिव टॉम होजे ने महानिरीक्षक विजय डी. चाफेकर, क्षेत्रीय कमांडर, पश्चिमी क्षेत्र के तत्‍वाधान में आज  विहिंगम हार्बर में भारतीय तटरक्षक के नये पोत का जलावतरण किया। इस समारोह के दौरान सेना, नौसेना, वायु सेना, बीएसएफ, पुलिस, विमानपत्‍तन प्राधिकरण, केन्‍द्रीय और राज्‍य प्राधिकरण और एनसीसी के वरिष्‍ठ अधिका‍री मौजूद थे।


 इस समारोह के दौरान बैण्‍ड और तटरक्षकों की रस्‍मी परेड का आयोजन किया गया। भारतीय तटरक्षक पोत सी-441 तटीय निगरानी,  रोक, समुद्र में तलाश और बचाव तथा संकट में घिरी नौकाओं और पोतों की सहायता करने जैसे विविध कार्यों को करने में सक्षम है और यह केरल में तलाश और बचाव कार्य की क्षमता में वृद्धि करेगा। इस पोत की कमान सहायक कमांडेंट अमित के. चौधरी कर रहे हैं और इसके चालक दल में 13 सदस्‍य शामिल हैं, जिन्‍हें विभिन्‍न क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली