कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

० आशा पटेल ० 
जयपुर | कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा के व्यावसायिक कार्यक्रम और कार्यकारी कार्यक्रम के दिसंबर 2025 के परिणाम दिल्ली में घोषित कर दिए गए और संबंधित सभी की जानकारी के लिए संस्थान के सभी क्षेत्रीय और चैप्टर कार्यालयों को देश भर में भेज दिए गए हैं। संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अंकों के विवरण सहित परिणाम उपलब्ध कराने के अलावा, ICSI ने कार्यकारी कार्यक्रम परीक्षा के परीक्षार्थियों के परिणाम-सह-अंक विवरण डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की है।
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में जयपुर सेंटर से क्षितिज गोडिका ने प्रथम, प्रशस्त खंडेलवाल ने द्वितीय और काश्वी सेठिया ने तृतीय रैंक प्राप्त की। “प्रोफेशनल प्रोग्राम में जयपुर सेंटर से अंकुश जिंदल ने प्रथम (ऑल इंडिया 16वीं), मोनिशा खेतानी ने द्वितीय (ऑल इंडिया 18वीं) तथा पलक अग्रवाल ने तृतीय रैंक प्राप्त की। जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष सीएस सुमित कुमार श्योराण, पूर्व अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा और उपाध्यक्ष सीएस वैभव तेजवानी ने सभी पास हुए और मेरिट में आए छात्रों को उनके परिजनों सहित जयपुर चैप्टर में बुलाकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
जयपुर चेप्टर अध्यक्ष सीएस सुमित कुमार श्योराण ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि व्यावसायिक कार्यक्रम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में ग्रुप-1 में 26.73 प्रतिशत और ग्रुप-2 में 26.67 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। मुंबई परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने वाली किंजल अजमेरा ने प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में अखिल भारतीय प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में ग्रुप-1 में 18.03 प्रतिशत और ग्रुप-2 में 22.26 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
अहमदाबाद परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने वाली अनीशा दर्शन केसवानी ने एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में अखिल भारतीय प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जयपुर चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष सीएस विवेक शर्मा ने बताया की राजस्थान राज्य में प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में ग्रुप - 1 में 26.42 प्रतिशत और ग्रुप - 2 में 27.98 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में ग्रुप - 1 में 18.17 प्रतिशत और ग्रुप - 2 में 24.10 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

उन्होंने बताया कि जयपुर शहर से प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में ग्रुप - 1 में 25.43 प्रतिशत और ग्रुप - 2 में 27.60 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार, जयपुर शहर से एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम - 2022) में ग्रुप - 1 में 15.57 प्रतिशत और ग्रुप - 2 में 21.76 प्रतिशत उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
जयपुर चेप्टर के उपाध्यक्ष सीएस वैभव तेजवानी ने बताया कि कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पाठ्यक्रम - 2022) और प्रोफेशनल प्रोग्राम (पाठ्यक्रम - 2022) की अगली परीक्षाएं जल्द ही आयोजित की जाएंगी। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) 1 जून, 2026 से 7 जून, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, 

जिसके लिए नामांकन आवेदन और आवश्यक परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन जमा करना 26 फरवरी, 2026 से शुरू होगा। पुनर्गठित कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) 1 जून, 2026 से 4 जून, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए नामांकन आवेदन और आवश्यक परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन जमा करना 1 मार्च, 2026 से शुरू होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया