जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब


० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भव्य समारोह में पदभार ग्रहण किया। जयपुर शहर में आयोजित इस पदभार ग्रहण समारोह में बगरू, सांगानेर, विद्याधरनगर, मालवीय नगर, सिविल लाइंस, हवामहल, आदर्शनगर और किशनपोल से लगभग आठ हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता, विधायक, पूर्व मंत्री एवं पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि इस अवसर पर जिस प्रकार का जनसैलाबउमड़ा है, वह इस बात का प्रमाण है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन का निर्णय और शहर की जनता की भावना एक है। रंधावा ने कहा कि सुनील शर्मा उस परिवार से आते हैं, जो आज़ादी के दौर से कांग्रेस आंदोलन से जुड़ा रहा है। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव और प्रेम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसे देखकर प्रतीत होता है कि जयपुर की राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज कार्यक्रम में वे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित हैं, जो कई वर्षों से सक्रिय रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे स्पष्ट है कि सुनील शर्मा नई और पुरानी कांग्रेस को एक सूत्र में पिरोने की क्षमता रखते हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जयपुर में इतनी बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात का संकेत हैं कि भारतीय जनता पार्टी के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। कार्यक्रम को निवर्तमान अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक अमीन कागज़ी, पूर्व मंत्री महेश जोशी, समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा, पूर्व विधायक गंगा देवी, राजीव अरोड़ा, विक्रम सिंह शेखावत तथा कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज सहित कई नेताओं ने भी संबोधित किया।
जयपुर के प्रभारी एवं विधायक रोहित बोहरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन पीसीसी महामंत्री आर.सी. चौधरी एवं गिर्राज गर्ग ने किया। कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा को अध्यक्षीय कलम एवं कार्यालय की कुंजियां सौंपकर पदभार ग्रहण की औपचारिकता पूर्ण कराई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा