सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

0 इरफ़ान राही 0
 नई दिल्ली :  विकास नगर में सैफी समाज की एक मीटिंग में तंज़ीम‌ की मज़बूती को १र ज़ोर देते हुए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह किया गया। विकास नगर, वेस्ट दिल्ली में सैफी काउंट की टीम के ज़रिए “मुलाक़ात” के उन्वान से एक शानदार व पुरअसर प्रोग्राम का इनअक़ाद किया गया। कार्यक्रम की सदारत 6 अप्रैल 1975 के अमरोहा सैफी महासम्मेलन के चश्मदीद बुज़ुर्ग जनाब मो. यासीन सैफी (नेता जी, बघा वालों) ने की, जबकि सैफी काउंट के चेयरमैन नौजवान शख़्सियत सुहैल सैफी बतौर चीफ़ गेस्ट शरीक हुए।
प्रोग्राम की निज़ामत वेस्ट दिल्ली के कन्वीनर, लेखक व पत्रकार इरफ़ान राही सैदपुरी सैफी ने अंजाम दी।
इस मौके पर गवर्निंग बोर्ड के एग्जीक्यूटिव मेम्बर मो. यूनुस सैफी, सैफी काउंट इमदाद कमेटी के चीफ़ शाहिद सैफी (गाज़ियाबाद), ज़कात कमेटी जांच समिति के अध्यक्ष साबिर अली सैफी, हकीम छिद्दन सैफी (तहसील अध्यक्ष, ग्राम मऊ – चन्दौसी, संभल), मो. नकी सैफी (सेक्रेट्री, जिला संभल) और अरबाज़ सैफी (जिला सचिव, मुरादाबाद) सैफी काउंट के कम्युनिकेशन इंचार्ज मोहम्मद मुस्लिम सैफी (संपादक दैनिक निष्पक्ष पोस्ट)विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जनाब मो. सलीम सैफी (सठला, मेरठ) को विकास नगर की सदारत की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनकी टीम को विभिन्न औहदों के लिए सर्टिफिकेट व नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सदर सलीम सैफी ने ऐलान किया कि समाज की सेवा के लिए मैं और मेरी टीम दिन रात 24 घंटे आपके लिए सुख दुख में साथ रहेंगे और तन मन धन से कौम को आगे लेकर जाएंगे। डॉक्टर रियाज़ सैफी ने अपने अस्पताल में विशेष छूट और फ्री मेडिकल कैम्प लगाने की बात कही।
सैफी काउंट के चेयरमैन सुहैल सैफी ने सर्टिफिकेट दिए और सभी औहदेदारान व मेम्बर्स को मुबारकबाद दी। विकास नगर इकाई के लिए मो. सलीम सैफी को सदर, शौकीन सैफी को नायब सदर, मो. तकी सैफी को नायब सदर कम जनरल सेक्रेट्री, डॉ. रियाज़ सैफी को नायब सदर, आसिफ सैफी को कैशियर तथा जाहिद सैफी को सचिव, शेर मो. सैफी व मो. अनीस सैफी को जॉइंट सेक्रेट्री बनाया गया।
इसके अलावा रियाज़ुद्दीन सैफी (सोफे वाले), गुलफाम सैफी, शराफत अली सैफी और असगर सैफी को मेम्बर, शेर दीन सैफी को मुख्य सलाहकार, अकबर अली सैफी को सलाहकार, जुबैर सैफी एडवोकेट को लीगल एडवाइज़र तथा शरीफ अहमद सैफी, रईस सैफी व शकील सैफी को सरपरस्त नामज़द किया गया।
इस अवसर पर उत्तम नगर के सदर रियाज़ सैफी, नायब सदर मो. उमर सैफी, हाजी आरिफ़ सैफी, सैफी ज़कात कमेटी के निगरां हाजी चांद सैफी, पालम से मोहम्मद इरफ़ान सैफी व राजू सैफी, अम्बरहाई से अफसर सैफी, ख्याला से नाज़िम सैफी सहित बड़ी तादाद में सैफी समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाज की तालीमी, तंजीमी और फलाही सरगर्मियों को मज़बूत करने तथा आपसी इत्तेहाद को बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया। नायब सदर मोहम्मद तक़ी सैफ़ी,आसिफ़ सैफ़ी व टीम ने सभी का शुक्रिया अदा किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पौड़ी गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आवास पर होली मिलन समारोह

राजस्थान सांगानेर,बगरू विधानसभा क्षेत्र की 87 कालोनियों के लोग सड़क पर उतरे

पिंकसिटी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भास्कर डिजिटल ने जीता प्रेस प्रीमियर लीग का खिताब

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

FAIDA का चौथा अखिल भारतीय FMCG व्यापारियों का हैदराबाद में सम्मेलन

भारतीय सेना के जवानों की पत्नियों ने सीखा वित्तीय प्रबंधन.बेटियों के सपने पूरे करने के लिए मां को हमेशा साथ देने का आह्वान

एआईसी–जेकेएलयू से जुड़े स्टार्टअप ने किया ठोस रॉकेट मोटर का स्थैतिक अग्नि परीक्षण

पालम विधानसभा के लोग स्वार्थी नेताओं व दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर — सोलंकी