राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर राजस्थान समग्र सेवा संघ परिसर में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई भट्ट की 128वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेबी के पूर्व चेयरमैन डी. आर. मेहता ने की।  गोष्ठी की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सद्भाव का संदेश दिया गया। इसके पश्चात गोकुल भाई भट्ट की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित आदर्शों—सादगी, सेवा और सामाजिक समरसता—को आज के समय में और अधिक प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर देश के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सकारात्मक गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम कृष्ण शर्मा, सवाई सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष विमल चौधरी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एन. के. खींचा, साहित्यकार वेदव्यास, गोपाल शरण पारीक, कामरेड मुस्तफा, प्रो. गोपाल मोदानी, एडवोकेट उमेश शर्मा, शशांक कुमावत, अनिल यादव, हरनाम सिंह सीकरवार , शांति सिंह,वीणा जैन,सहित अनेक व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि गोकुल भाई भट्ट का जीवन त्याग, सत्यनिष्ठा और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उनके विचारों को आत्मसात कर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम का संचालन बसंत हरियाणा ने किया। 
श्रद्धांजलि सभा में अनेक गांधीवादियों ने शिरकत की उनमें आशा पटेल,नन्द लाल आदि ने शिरकत की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जयपुर में हड़ताली बैंककर्मियों का एलआईसी भवन यूनियन बैंक पर प्रदर्शन

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

गांधीवादी संस्थाओं ने शांति मार्च और प्रार्थना सभा कर बापू को श्रद्धांजलि दी

अफ्रीकी देशों में व्यापार बढ़ाने के लिए केंद्रीय विशेष प्रोत्साहन योजना की आवश्यकता-सुरेश अग्रवाल

जेएसजी महानगर ग्रुप विदेश यात्रा 3 फरवरी तक

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

अ भा महिला गुर्जर महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मुनेश गुर्जर बनी

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

अल्ट्रा वाइब्रेंट सोलर एनर्जी ने की लिथिना एनर्जी सॉल्यूशंस इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी से साझेदारी