दिल्ली में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची

 दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ ग"बंधन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति और नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आने की पृष्"भूमि में कांग्रेस ने राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा कि इन संभावित उम्मीदवारों में पार्टी की दिल्ली इकाई की शीला दीक्षित का नाम भी शामिल है।


यह सूची राहुल गांधी और पार्टी के संग"न महासचिव केसी वेणुगोपाल को शुक्रवार को भेजी गई। उन्होंने कहा, राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली से बाहर हैं और देर रात वापस आएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की घोषणा शनिवार हो सकती है। दिल्ली में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। कांग्रेस के एक और वरिष्" नेता ने कहा कि आप के साथ ग"बंधन को लेकर बातचीत रुक गई है क्योकि दिल्ली में सीटों के तालमेल पर गतिरोध बना हुआ है। दरअसल, कांग्रेस दिल्ली में 3-4 के फार्मूले से ग"बंधन करने के पक्ष में है, लेकिन आप दिल्ली के साथ हरियाणा में भी ग"बंधन की पैरवी कर रही है।





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली