उपराष्‍ट्रपति ने भारतीय सिनेमा राष्‍ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया

      उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मुंबई में भारतीय सिनेमा राष्‍ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया और कहा कि संग्रहालय में प्रदर्शनी से आगंतुकों को अपनी पसंद की फिल्‍मों, कलाकारों और संगीत की यादें ताजा हो जाएंगी।


       नायडू ने कहा कि लगभग सभी भारतीयों की पसंद होने और ज्‍यादा देखे जाने की वजह से सिनेमा सामाजिक बदलाव के एक साधन के रूप में काम कर सकता है। उन्‍होंने कहा कि स्‍वच्‍छ, नैतिक और शिक्षाप्रद विषयों वाली फिल्‍मों के जरिए सिनेमा प्रेमियों को सूचित, शिक्षित, सशक्‍त और जागरूक करने की जरूरत है।


      इस अत्‍याधुनिक संग्रहालय के दौरे में हुए अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्‍होंने एक फेसबुक पोस्‍ट में लिखा कि यह संग्रहालय मास मीडिया का महत्‍वपूर्ण मंच है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली