भारतीय नौसेना का गोताखोर दल इम्फाल नदी में लापता,खोज अभियान जारी 

नयी दिल्ली - मणिपुर राज्य सरकार के अनुरोध पर कल शाम भारतीय वायु सेना के एक विमान द्वारा  नौसेना के 12 गोताखोरों और 2 हाइड्रोग्राफरों का एक दल विशाखापत्तनम से इम्फाल के लिए रवाना हुआ था। नौसेना का गोताखोर दल पानी में मौजूद चीजों का पता लगाने के लिए हलके साइड स्कैन सोनार सहित अन्य आवश्यक गोताखोरी उपकरण भी अपने साथ लेकर आया है।


इस दल ने आज खोज अभियान शुरू किया है। यह दल राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और असैनिक अधिकारियों द्वारा जारी खोज अभियान में शामिल हुआ। इस खोज अभियान में 28 अप्रैल, 2019 को मणिपुर के कामजोंग जिले में मापीथेल डैम के जलाशय में तूफान के दौरान नाव डूबने से 12 कार्मिकों में से 3 लापता कार्मिकों की तलाश की जा रही है।



 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली