धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍पात मंत्री के पद का कार्यभार संभाला


नयी दिल्ली - धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय इस्‍पात मंत्री के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते समय इस्पात राज्यमंत्री   फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका अभिवादन किया। इस्पात सचिव श्री बिनॉय कुमारसेल के अध्‍यक्ष  अनिल कुमार चौधरी तथा इस्‍पात मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने  प्रधान की अगवानी की।


कार्यभार संभालने के बाद  धर्मेंद्र प्रधान को इस्‍पात सचिव ने इस्‍पात क्षेत्र के विभिन्‍न पहलुओं की जानकारी दी। कार्यभार संभालने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में  प्रधान ने कहा कि इस्‍पात क्षेत्र हमारी अर्थव्‍यवस्‍था की वृद्धि में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है और यह विनिर्माण क्षेत्र की ताकत का प्र‍तीक है।


उन्‍होंने कहा कि इस क्षेत्र की जटिलताओं को समझने के बाद वह राष्‍ट्रीय इस्‍पात नीति के समस्‍त लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने का प्रयास करेंगे।       


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली