कुणाल तिवारी की फिल्‍म 'एक विवाह ऐसा भी' की शूटिंग स्टार्ट

मुंबई - अभिनेता सोनू सूद और ईशा कोप्पिकर स्‍टार हिंदी फिल्‍म 'एक विवाह ऐसा भी' शायद आपको याद न हो, लेकिन जल्‍द ही भोजपुरी में इसी टायटल में एक फिल्‍म आने वाली है जिस की शूटिंग आज कल पनवेल में चल रही है ! इस फिल्‍म को लेकर चर्चे अभी से शुरू हो गए हैं। फिल्‍म में अभिनेता कुणाल तिवारी की धमाकेदार इंट्री होने वाली है।फिल्‍म के निर्माता अशोक शुक्‍ला हैं और निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'एक विवाह ऐसा भी' का संगीतकार दामोदर राव और मुन्‍ना दुबे ने त्यार किया है।





वहीं, विवान इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्‍म 'एक विवाह ऐसा भी' को लेकर कुणाल तिवारी बेहद खुश और एक्‍साइटेड हैं। वे इस फिल्‍म को अपने दिल के करीब बताते हैं। हालांकि वे फिल्‍म की कहानी के बारे में बात करने से बचते ही नजर आ रहे हैं। लेकिन इशारों ही इशारों में बता दिया है कि फिल्‍म वैवाहिक थीम पर आधारित एक सामाजिक फिल्‍म ही है। इसमें कुणाल तिवारी की भूमिका बेहद अहम होने वाली है। यही वजह है कि कुणाल अभी से ही फिल्‍म की तैयारियों में लग गए हैं। फिल्म के स्टारकास्ट है कुणाल तिवारी ,काजल यादव ,जइतोश कुमार ,अपूर्व मिश्रा ,उमाकांत राय ,विनोद मिश्रा ,दिलीप सिन्हा आदि है !





 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड