माउंट टेनचेनखांग पर सिक्किम का पहला एनसीसी बालिका अभियान दल रवाना

नयी दिल्ली - अपर महानिदेशक(बी) मेजर जनरल संजय गुप्‍ता ने माउंट टेनचेनखांग पर विजय प्राप्‍त करने के लिए सिक्किम के पहले राष्ट्रीय कैडेट कोर(एनसीसी) बालिका अभियान दल को झंडी दिखाकर रवाना किया।


दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल माधब बोरो कर रहे हैं। इस दल में तीन अधिकारी(चिकित्सा अधिकारी सहित), 17 पीआई स्टाफ और पूरे भारत के एनसीसी निदेशालयों के 20 एनसीसी बालिका कैडेट्स हैं।


1970 के बाद, सिक्किम में एनसीसी कैडेट्स का यह पहला अभियान है। पर्वतारोहण दल जून 2019 के अंत तक माउंट तेनचेनखांग (6010 मी) पर विजय प्राप्‍त करने का प्रयास करेगा। मेजर जनरल संजय गुप्ता ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दल शिखर पर विजय प्राप्‍त करने में सफल होगा और एनसीसी के झंडे को ऊंचाई प्रदान करेगा। वे कैडेट्स की लगन को देखकर खुश थे।


 


 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास