" न्यूज़ मीडिया महासंघ " पत्रकारिता तथा सामाजिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा

जयपुर - सुश्री पुष्पा पांड्या द्वारा स्थापित न्यास " न्यूज़ मीडिया महासंघ " पत्रकारिता तथा सामाजिक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।  भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष एंव एसोसिएशन स्माल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स ऑफ इंडिया के पूर्व महामंत्री अशोक चतुर्वेदी  "वी द पीपल" जन सेवा ट्रस्ट की संस्थापक एंव अध्यक्ष मंजु सुराणा द्वारा पुष्पा पांड्या के सम्मान में दिए गए भोज के अवसर पर अपने विचार प्रकट कर रहे थे। 


चतुर्वेदी ने पुष्पा पांड्या से अपने अल्पकालिक संपर्क को याद करते हुए उनके नव स्थापित महासंघ की गतिविधियों के सफल होने की शुभकामनायें दी और आशा की कि महासंघ अपने उद्देश्यों की पूर्ति में नए आयाम स्थापित करेगा। 


चतुर्वेदी ने पुष्पा पांड्या द्वारा स्थापित लघु एंव मध्यम समाचार पत्रों के संगठन का भी उल्लेख करते हुए उनकी संगठन क्षमता की प्रशंसा की. जनसंपर्क विशेषज्ञ मधुकर डोरिया ने उनकी विभिन्न संस्थाओं में उनके योगदान को सराहा और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके कार्य को रेखांकित किया ,


पत्रकार सुभाष बंसल , भुवनेश टाक व महेश शर्मा ,एडवोकेट अमित तथा मनीषा सुराणा के अतिरिक्त समाजसेवी ऋतु बंसल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुष्पा पांड्या ने मंजु सुराणा व अन्य के प्रति दिए गे सहयोग के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी  अपेक्षा की। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार