सहारा - वीर नारियों के लिए एक होस्‍टल

नयी दिल्ली - दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वसंत कुंज में 'वीर नारियों' के लिए सहारा नौसेना होस्‍टल का उद्घाटन किया। नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी  और नेवल वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) की अध्‍यक्षा श्रीमती रीना लांबा, नौसेना के वरिष्‍ठ अधिकारी और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर मौजूद थे। भारतीय नौसेना द्वारा नौसेना की वीर नारियों 'के लिए यह विशेष परियोजना शुरू की गई है। इस परियोजना का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (एनबीसीसी) के साथ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी(सीएसआर) की साझेदारी में किया गया है।


यह होस्‍टल नौसेना की वीर नारियों के पुनर्वास की दिशा में लंबे समय से अनुभव की जा रही जरूरत का समाधान करेगा और वीर नारियों को एक संरक्षित और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध करायेगा, जिससे उनके जीवन को नये सिरे से शुरू करने में मदद मिलेगी।


सहारा होस्टल में गरिमापूर्ण जीवन के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित कमरों के सैट बनाए गये हैं। इसके साथ-साथ कॉमन डाइनिंग हॉल और एक सामुदायिक हॉल का भी निर्माण किया गया है।


सहारा होस्टल के रहने वाली नारियों के लिए मौके पर ही सहज सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए नौसेना की रेजिमेंटल प्रणाली का कार्यालय भी यहां स्‍थापित किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली