वरिष्‍ठ नागरिक राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार 2019 के लिए व्‍यक्‍तियों और संस्‍थाओं द्वारा नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई

नयी दिल्ली - वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान - वरिष्‍ठ नागरिक राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार 2019 के लिए व्‍यक्‍तियों और संस्‍थाओं द्वारा नामांकन की अंतिम तारीख 31 मई 2019 तय की गई है। सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 17 अप्रैल को पुरस्‍कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की थीं।


उक्त पुरस्‍कार के लिए भारत सरकार के मंत्रालय / विभाग और उनके स्वायत्त संगठन / राज्य सरकारें या संघ शासित प्रदेश प्रशासन उपयुक्त व्यक्तियों / संस्थानों को नामित कर सकता है। योग्य व्यक्ति / संस्थान 31 मई, 2019 तक या उससे पहले मंत्रालय को पुरस्कार के लिए अपना नामांकन भेज सकते हैं।


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय  हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस (आईडीओपी) मनाए जाने के अवसर पर गणमान्‍य वरिष्‍ठ नागरिकों और वृद्ध जनों के लिए विशिष्‍ट सेवाएं प्रदान करने वाली संस्‍थाओं को  राष्ट्रीय पुरस्कार – वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान से सम्‍मानित करता है। यह पुरस्‍कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।                           


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास