बांग्ला देश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर


नयी दिल्ली - बांग्लादेश संबंधों को व्यापक प्रोत्साहन देते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश टीवी के स्वामित्व वाले चैनल बीटीवी वर्ल्ड को दूरदर्शन फ्री डिश पर दिखाने का फैसला किया है। इससे यह चैनल हमारे देश में दर्शकों को दूरदर्शन पर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही डी.डी.इंडिया बांग्लादेश को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वहां की जनता उसे देख सके। यह व्यवस्था प्रसार भारती और बांग्लादेश टीवी (बीटीवी) के बीच 07 मई, 2019 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का परिणाम है।


बीटीवी चैनल में पूर्वी भारत के दर्शकों की विशेष दिलचस्पी होगी। यह निर्णय दोनों देशों के संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों की सरकारों द्वारा पहले लिए गए बंग-बंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर फिल्म के सह-निर्माण के निर्णय का अनुगमन है। इस फिल्म का निर्देशन विख्यात फिल्म निर्देशक/निर्माता श्याम बेनेगल करेंगे।



सरकार ने दक्षिण कोरिया सरकार के अंग्रेजी भाषी 24x7  चैनल केबीएस वर्ल्ड को भारतीय दर्शकों के लिए डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध कराने के प्रसार भारती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही कोरिया के लोग भी अपने देश में बैठे बैठे डी.डी.इंडिया के कार्यक्रम देख सकेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड