भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान लापता

नयी दिल्ली - भारतीय वायु सेना के विमान एएन-32 ने जोरहाट से मेछूका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी। ग्राउंड एजेंसियों के साथ विमान का अंतिम सम्‍पर्क लगभग एक बजे तक था और उसके बाद विमान के साथ कोई सम्‍पर्क नहीं रहा। विमान के अपने गन्‍तव्‍य तक नहीं पहुंचने के कारण भारतीय वायु सेना ने उचित कार्रवाई शुरू की।


विमान में चालक दल के 8 सदस्‍य और 5 यात्री सवार थे। लापता विमान की खोज के लिए सी-130, एएन-32 विमान, भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 तथा भारतीय सेना के एएलएच हेलिकॉप्‍टर भेजे गये। संभावित दुर्घटना स्‍थल के बारे में कुछ ग्राउंड रिपोर्टे मिली। हेलिकॉप्‍टर्स उस स्‍थान के लिए भेजे, लेकिन अब तक कोई मलबा नहीं दिखा है।


भारतीय वायु सेना, लापता विमान के स्‍थान का पता लगाने के लिए भारतीय सेना तथा विभिन्‍न सरकारी तथा गैर-सरकारी एजेंसियों के साथ समन्‍वय बना रही है। विमान से  तथा भारतीय सेना के दलों द्वारा लापता विमान के खोजने की कार्रवाई के पूरी रात जारी रहने की उम्‍मीद है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली