भोजपुरी फिल्‍म ‘बाहुबली भईया जी’ का फर्स्‍ट लुक आउट




मुंबई - विंध्‍या श्री फिल्‍म प्रोडक्‍शन के बैनर तले मयंक उपाध्‍याय के डायरेक्‍शन में बनी भोजपुरी फिल्‍म 'बाहुबली भईया जी' का फर्स्‍ट लुक मुंबई में आउट कर दिया गया है, जिसमें मशहूर रूपेश आर बाबू लुक एक बाहुबली की तरह ही पोट्रे किया गया। इस मौके पर खुद रूपेश आर बाबू ने बताया कि इस फिल्‍म में उनका किरदार बेहद अलग है। इसलिए मुझे 'बाहुबली भईया जी' से काफी उम्‍मीदें हैं। फिल्‍म की कहानी सामाजिक और पारिवारिक दायरे में भरपूर मनोरंजन देने वाली है। इस फिल्‍म के गाने और संवाद भी कर्णप्रिय हैं, जो आपको फिल्‍म देखने के बाद पता चलेगा। इस फिल्‍म के लिए मैंने बेहद मेहनत भी की है, ताकि अपने किरदार के साथ न्‍याय कर सकूं।



वहीं, फिल्‍म के डायरेक्‍टर मयंक उपाध्‍याय ने बताया कि 'बाहुबली भईया जी' गांव के एक बाहुबली की कहानी है, जिसका किरदार रूपेश आर बाबू निभा रहे हैं। हमने इस फिल्‍म की कहानी पर बहुत मेहनत की थी, ताकि हम एक अच्‍छी और सार्थक फिल्‍म अपने दर्शकों को दे सकें। इसमें हमने अपनी ओर से कामयाबी हासिल कर ली है। अब दर्शकों के फीड बैक की बारी है। हम उम्‍मीद करते हैं कि जब भी यह फिल्‍म रिलीज होगी, दर्शक पूरे परिवार के साथ जाकर फिल्‍म देखेंगे और अपनी राय देंगे।


मयंक उपाध्‍याय ने बताया कि इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर डॉक्टर धनंजय पाण्डेय हैं और मुख्‍य भूमिका में रूपेश आर बाबू नजर आ रहे हैं। उनके साथ प्रतिभा साहू, सुधा पाल, चिराग पाण्डेय, अविनाश पांडेय, मुरली शेखर, विभोर शुक्ला, रूद्र तिवारी, डी आनंद और सुमीत भी नजर आने वाले हैं। फिल्‍म की शूटिंग पश्चिम चंपारण में हुई है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। एक्‍शन शकील का है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एम डी राठौर और लिरिसिस्‍ट अविनाश पाण्डेय व मुरली शेखर का है।









 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड