जेएनपीटी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ् पोर्ट (कंटेर) पुरुस्कार प्रदान किया गया

नयी दिल्ली - जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्‍ट (जेएनपीटी) को चौथे भारत समुद्री पुरस्‍कार 2019 के अंतर्गत वर्ष के सर्वश्रेष्‍ठ पोर्ट (कंटेनर) पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। देश के सबसे अच्‍छे पोर्टों को इस श्रेणी में नामांकित किया गया था। समुद्री क्षेत्र में 30 वर्षों की अपनी स्‍वर्णिम सेवाओं के लिए जेएनपीटी को एक विशेष सम्‍मान भी दिया गया।


सर्वश्रेष्‍ठ पोर्ट श्रेणी के अंतर्गत विभिन्‍न मानकों पर विचार किया जाता है, जैसे- पिछले वर्ष के आधार पर विकास, पिछले वर्ष के आधार पर विकास, माल की कुल मात्रा, विस्‍तार की योजनाएं, नई पहल, उपकरणों का संचालन व रख-रखाव, ई-व्‍यापार और उपभोक्‍ता संतुष्टि। इन सभी मानकों पर जेएनपीटी ने वृद्धि दर्ज की।


कंटेनर संचालन में पांच मिलियन टीईयू की सीमा को स्‍तर को प्राप्‍त किया। चौथे टर्मिनल के विकास का कार्य हो रहा है। जेएनपीटी की अन्‍य विकास योजनाएं हैं- सड़क अवसंरचना विकास परियोजना, नेवीगेशन चैनल की ड्रेजिंग, ड्राई पोर्ट का विकास, जेएनपीटी-एसईजेड परियोजना, सेवाओं का डिजिटलीकरण और स्‍वत: संचालन आदि।      


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार