मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री का पदभार संभाला

नयी दिल्ली -  मुख्तार अब्बास नकवी ने अंत्योदय भवन में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री का पदभार संभाला। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में सचिव शैलेश एवं मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने केन्‍द्रीय मंत्री का स्‍वागत किया।


अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कामकाज संभालने के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा किआने वाले दिनों में अल्पसंख्यक मंत्रालय की प्राथमिकता "3ई" यथा एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट और एम्पावरमेंट के माध्यमसे अल्पसंख्यकों का शैक्षणिक-आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण रहेगी। विकास की रोशनी को समाज के अंतिमव्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।


 नकवी ने कहा कि मंत्रालय की प्राथमिकता अल्पसंख्यकों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराना रहेगी। विशेषकरलड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराकर बीच में ही स्कूली शिक्षा छोड़ देने (ड्रॉपआउट) की दर को कम करनेके लिए युद्ध स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस दिशा में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत देशभर में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, हॉस्टल, सद्भाव मंडप आदि का निर्माणयुद्ध स्तर पर किया जायेगा।


 नकवी ने कहा कि "हुनर हाट" जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से दस्तकारों, शिल्पकारों को मौका-मार्केट, रोजगार एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने के अभियान को और तेज किया जायेगा। आने वाले दिनों में "हुनर हाट" देश भर केप्रमुख स्थानों पर लगाए जायेंगे।


 नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के संकल्प के तहतअल्पसंख्यक मंत्रालय ने अगले 100 दिनों का रोडमैप तैयार किया है जिसमें अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक-सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण एवं रोजगार व रोजगार के अवसर मुहैया कराने वाले प्रभावी कार्यक्रम शामिल हैं।


 नकवी ने कहा कि इसके अलावा देश भर में वक़्फ सम्पत्तियों का 100 प्रतिशत डिजिटिलाइज़ेशन एवं जीपीएसमैपिंग अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की प्राथमिकता रहेगी।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड