रिजिजु ने इन्दिरा गांधी स्‍टेडियम की खेल सुविधाओं का मुआयना किया


नयी दिल्ली - युवा मामले तथा खेल राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजु ने दिल्ली स्थित इन्दिरा गांधी स्‍टेडियम की सुविधाओं की जानकारी ली। वह साइक्लिंग वेलोड्रोम गये और वहां प्रशिक्षुओं से बातचीत की। रिजिजु अगले महीने जर्मनी के फ्रेंकफर्ट में होने वाली विश्‍व जूनियर साईकिल चालन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले साईकिल चालकों से मुलाकात की। रिजिजु बॉक्सिंग क्षेत्र में भी गये, जहां एशियाई खेलों की स्‍वर्ण पदक विजेता मैरी कॉम सहित अनेक मुक्‍केबाज प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।


 रिजिजु ने सभी एथलीटों को पूरे सहयोग का आश्‍वासन दिया और प्रशिक्षण देने के साथ-साथ आधारभूत संरचना सुविधाएं प्रदान करने का भी आश्‍वासन दिया। उन्‍होंने एथलीटों को प्रोत्‍साहित किया, ताकि एथलीट देश के लिए श्रेष्‍ठ प्रदर्शन कर सकें । एथलीटों ने रिजिजु को बताया कि सुविधाएं तथा आधारभूत सरंचनाएं बहुत अच्‍छी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास