शांति व भाईचारा तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सागर पुर में "अमन चैन कमेटी" की मीटिंग





नयी दिल्ली - सागर पुर पश्चिमी दिल्ली  ईद उल फितर के मौक़े पर क्षेत्र में एकता और भाई चारे को क़ायम रखने के लिए ईदु उल फितर की खुशी में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एडिशनल एसएचओ विनय कुमार ने शांति व अमन भाईचारा क़ायम करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की ग़र्ज़ से थाना सागर पुर में "अमन चैन कमेटी" के सदस्यों से मीटिंग ली ।

 

जिसमें थाना सागर पुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दसों बीट से अमन चैन कमेटी के सदस्यों ने शिरकत की और अडिशनल एसएचओ को भरोसा दिलाया कि हमारे क्षेत्र में हिंदु मुस्लिम सब लोग आपसी भाईचारे और प्रेम से रहते हैं ,ईद प्यार मोहब्बत और भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है इसे हम सब मिलकर मनाते हैं ।

इस बीच अगर कोई भी असामाजिक तत्व माहौल ख़राब करने की कोशिश करेंगे तो तुरंत पुलिस को सूचित किया जाएगा।

 

इस अवसर पर अमन चैन कमेटी के निम्नलिखित सदस्यों ने शिरकत की जिनमें कन्वीनर राजकुमार ,जगपाल, प्रदीप चौहान, नरेश करोटिया, राम कुमार, पप्पू सोलंकी, सिराज अहमद  भगवान तिवारी, प्रकाश प्रधान ,सुरेश वोहरा ,बिल्लू प्रधान, रामेश्वर दयाल ,मोहम्मद हसमुल्लाह, नूर मोहम्मद, लक्ष्मण दास ,संजय शर्मा ,अनीस सैफी ,नसीम खान, जुल्फिकार हुसैन, बत्रा,धीर सिंह, जगपाल, बीएस गरवाल, हर किशन यादव ,बसंत पटेल, इरफान सैफी राही,  रियाज अहमद अंसारी,सलीम मलिक, यहया खान और डब्बू सिंह के नाम प्रमुख हैं।


 


 




 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा