‘विनाशक’ के टीजर में दिखा समर सिंह का रौद्र रूप


मुंबई - सिंगर, एक्‍टर समर सिंह और भोजपुरिया हॉटकेक अंजना सिंह स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म 'विनाशक' का टीजर जारी कर दिया गया है, जिसमें समर सिंह का रौद्र अवतार देखने को मिल रहा है। टीजर 43 सेकेंड का है।


टीजर समर सिंह के एक्‍शन से लबरेज है, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि फिल्म 'विनाशक' एक्‍शन फिल्‍म है। टीजर में दिखाये गए डायलॉग भी बताते हैं कि 'विनाशक' के संवाद बेहद आकर्षक और इंटरटेनिंग होने वाले हैं। इस‍ फिल्‍म का ट्रेलर अब 2 जुलाई को रिलीज किया जायेगा।

लेकिन उससे पहले अभिनेता समर सिंह ने टीजर जारी होने के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए फिल्‍म 'विनाशक' को अपने करियर के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण बताया। साथ ही ये भी कहा कि यह फिल्‍म पूरी तरह से भोजपुरी और भोजपुरी भाषी लोगों को समर्पित है। टीजर में दिखाये एक्‍शन की चर्चा करते हुए समर ने कहा कि 'विनाशक' एक संपूर्ण पारिवारिक फिल्‍म है। जहां तक बात एक्‍शन की है, तो यह कहानी की डिमांड है।


इसके लिए हमने खूब मेहनत भी की है। एक्‍शन के अलावे फिल्‍म के संवाद और गाने भी बेहद कर्णप्रिय है, जिससे दर्शक को भरपूर मनोरंजन मिलेगा। टीजर तो बस एक झलक है। अब ट्रेलर जब दो जुलाई को को आयेगा, तो उसमें फिल्‍म के बारे में और खुलकर चीजें देखने को मिलेगी।

समर सिंह के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि विनाशक के अलावा समर की एक और फिल्‍म 'कसम तिरंगा के' रवि किशन के साथ जल्‍द रिलीज होने वाली है। वहीं रिलीज विनाशक के टीजर को दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है। दर्शकों को समर का एक्‍शन खूब पसंद भी आ रहा है। फिल्‍म भी जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म के निर्देशक मिठाई लाल यादव हैं और समर सिंह के अपोजिट अंजना सिंह का किरदार भी बेहद महत्‍वपूर्ण है, जिसकी तारीफ खुद समर सिंह भी कर चुके हैं।






 





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा