बांग्लादेश से 32 भारतीय नौकाओं को स्वदेश लाया गया


बांग्लादेश कोस्ट गार्ड के जहाज मंसूर अली और साधिनी बांग्ला ने भारतीय नौकाओं को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा तक मार्गरक्षण किया और इन्हें आईसीजी के जहाज विजय तथा अनमोल को औपचारिक रूप से सौंप दिया। मछुआरों के साथ नौकाओं को काकद्वीप समुद्र तट लाया जहां उन्हें राज्य मत्स्य प्राधिकरण के हवाले कर दिया गया।


नयी दिल्ली -बांग्लादेश कोस्ट गार्ड के साथ सम्मिलित ऑपरेशन के तहत भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) द्वारा 516 मछुआरों सहित 32 भारतीय नौकाओं को सफलतापूर्वक स्वदेश लाया गया। बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के कारण भारतीय नौकाएं समुद्र में फंस गई थी। भारतीय नौकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा से 135 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के पायरा पोर्ट में शरण ली थी।


बांग्लादेश कोस्ट गार्ड ने यह नेक कार्य ऐसे समय में किया है जब बांग्लादेश कोस्ट गार्ड का प्रतिनिधिमंडल कोलकाता में भारत के साथ वार्षिक जोनल/क्षेत्रीय कमांडर बैठक प्रक्रिया में है।


बांग्लादेश कोस्ट गार्ड/नौसेना जहाज/हवाई जहाज बांग्लादेश समुद्री सीमा में शेष 24 भारतीय मछुआरों की खोज कर रही है। इसके अतिरिक्त भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और हवाई जहाज भी पश्चिम बंगाल के समुद्री तट और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा के बीच लापता मछुआरों के खोज अभियान में जुटे है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड