डी डी चैनल स्‍टार्ट-अप को प्रोत्‍साहन देने के लिए मंच उपलब्‍ध कराएगा

भारत में स्‍टार्ट-अप अपनी जड़ें जमा रहे हैं और उनकी निरंतर वृद्धि को प्रोत्‍साहित किए जाने की जरूरत है। तथाकथित 'एंजेल टैक्‍स' मुद्दे का समाधान करने के लिए, अपेक्षित घोषणाएं पस्‍तुत करने वाले और अपनी विवरणियों में सूचना प्रदान करने वाले स्‍टार्ट-अप तथा उनके निवेशकों के शेयर प्रीमियमों के मूल्‍यांकनों के संबंध में किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाएगी


नयी दिल्ली -  - वित्‍त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार स्‍टार्ट-अप के लिए विशेष रूप से डीडी चैनल शुरू करने का प्रस्‍ताव कर रही है।


 संसद में आम बजट 2019-20 पेश करते हुए श्रीमती सीतारमण ने कहा कि यह चैनल स्‍टार्ट-अप को प्रोत्‍साहन देने के लिए मंच उपलब्‍ध कराएगा, जिसके तहत स्‍टार्ट-अप के विकास, वेंचर पूंजी और अन्‍य प्रावधानों के बारे में चर्चा की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि इस चैनल को स्‍टार्ट-अप खुद तैयार करेंगे और चलाएंगे। स्‍टार्ट-अप के मामले में हानियों को आगे ले जाने और उनके संतुलन के संबंध में कुछ शर्तों को शिथिल करने का प्रस्‍ताव किया गया है। स्‍टार्ट-अप में निवेश करने के लिए आवासीय मकान की बिक्री से प्राप्‍त होने वाले पूंजी लाभों की छूट अवधि 31 मार्च, 2021 तक बढ़ाए जाने का भी प्रस्‍ताव है।


भारत में स्‍टार्ट-अप अपनी जड़ें जमा रहे हैं और उनकी निरंतर वृद्धि को प्रोत्‍साहित किए जाने की जरूरत है। तथाकथित 'एंजेल टैक्‍स' मुद्दे का समाधान करने के लिए, अपेक्षित घोषणाएं पस्‍तुत करने वाले और अपनी विवरणियों में सूचना प्रदान करने वाले स्‍टार्ट-अप तथा उनके निवेशकों के शेयर प्रीमियमों के मूल्‍यांकनों के संबंध में किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाएगी। निवेशक की पहचान और उसकी निधियों का स्रोत संस्‍थापित करने के मुद्दे का ई-सत्‍यापन तंत्र लागू करके समाधान किया जाएगा। इससे स्‍टार्ट-अप और उनके द्वारा जुटाई गई निधियों के संबंध में आयकर विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की जांच नहीं की जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत