दुर्गापुर हवाई अड्डा चालू होने वाला 40वां हवाई अड्डा बना


भारत में छोटे शहरों को जोड़ने वाली आरसीएस उड़ान शुरू करने के लिए 106 आरसीएस हवाई अड्डों/वाटर एरोड्रोम (76 उपयोग में न आने वाले, 20 क्षमता से कम उपयोग वाले और 10 वाटरड्रोम) तथा 31 हेलिपोर्ट की पहचान की गई है


नयी दिल्ली - क्षेत्रीय सम्‍पर्क योजना (या उड़े देश का आम नागरिक/उड़ान) के अंतर्गत हाल ही में 12 मार्ग चालू किये गये हैं। इसके साथ ही उड़ान के अंतर्गत स्‍वीकृत कुल 706 मार्गों में से चालू मार्गों की कुल संख्‍या बढ़कर 186 (8 पर्यटन आरसीएस मार्गों सहित) हो गई है। इसके अलावा दुर्गापुर हवाई अड्डा इस योजना के अंतर्गत चालू होने वाला 40वां हवाई अड्डा बन गया है।


चालू किये गये दैनिक उड़ान वाले 12 मार्ग  :-


1. कोलकाता (पश्चिम बंगाल) - इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)


2. इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) - कोलकाता (पश्चिम बंगाल)


3. इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) – रायपुर  (छत्‍तीसगढ़)


4. रायपुर (छत्‍तीसगढ़) - इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)


5. ग्वालियर (मध्‍य प्रदेश) – बेंगलूरू (कर्नाटक)


6. बेंगलूरू (कर्नाटक) - ग्वालियर (मध्य प्रदेश)


7. कोलकाता (पश्चिम बंगाल) –ग्वालियर (मध्‍य प्रदेश)


8. ग्वालियर (मध्‍य प्रदेश) - कोलकाता (पश्चिम बंगाल)


9. मुंबई (महाराष्‍ट्र) - बेलगाम (कर्नाटक)


10. बेलगाम (कर्नाटक) - मुंबई (महाराष्‍ट्र)


11. मुंबई (महाराष्‍ट्र) - दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)


12. दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) - मुंबई (महाराष्‍ट्र)


    नागर विमानन मंत्रालय ने हवाई सम्‍पर्क को प्रोत्‍साहन देने और हवाई यात्रा को आम जनता के लिए किफायती बनाने के लिए 21 अक्‍टूबर, 2016 को क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) - उड़े देश का आम नागरिक/उड़ान का शुभारंभ किया था। तब से निविदा के 3 (तीन) चरण पूरे हो चुके हैं। पहली आरसीएस-उड़ान का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने 27 अप्रैल,2017 को शिमला में किया था।


भारत में छोटे शहरों को जोड़ने वाली आरसीएस उड़ान शुरू करने के लिए 106 आरसीएस हवाई अड्डों/वाटर एरोड्रोम (76 उपयोग में न आने वाले, 20 क्षमता से कम उपयोग वाले और 10 वाटरड्रोम) तथा 31 हेलिपोर्ट की पहचान की गई है। 46 पर्यटन आरसीएस मार्गों सहित 706 आरसीएस मार्ग उड़ान के तहत 19 चुनिंदा एयरलाइन ऑपरेटरों को प्रदान किये गये हैं। आरसीएस उड़ानें 40 आरसीएस (23 उपयोग में न आने वाले और 17 क्षमता से कम उपयोग वाले) से शुरू की गई हैं और दुर्गापुर आरसीएस उड़ान के मानचित्र पर नवीनतम हवाई अड्डा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड