27 से 29  सितम्बर को आयोजित होने वाली चौथी आल इंडिया मीडिया कांफ्रेंस को लेकर प्रसार भारती आकाशवाणी के साथ एक एमओयू किया गया


उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में लोक संवाद संस्थान के साझे में 27 से 29  सितम्बर को आयोजित होने वाली चौथी आल इंडिया मीडिया कांफ्रेंस  को लेकर प्रसार भारती आकाशवाणी के साथ एक एमओयू किया गया। इस के तहत इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत रिपार्ट आकाशवाणी तैयार करेगी और प्रसारित करेगी।


एमओयू पर कांफ्रेंस के अध्यक्ष कल्याण सिंह कोठारी और आकाशवाणी के कार्यकारी निदेशक लक्ष्मण व्यास ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर आयोजन सचिव और पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ कुंजन आचार्य, आकाशवाणी के कार्यक्रम निष्पादक विनोद शर्मा, संजय व्यास सहित कार्य समिति सदस्य दक्ष गौड़ मौजूद थे।


तीन दिन की इस कांफ्रेंस मे देश के प्रसिद्ध पत्रकार, मीडिया शिक्षक एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकटर्स भाग लेंगे।   'डिजिटल संचार एवं सशक्तिकरण: उभरते अवसर और मख्य चुनौतियां' तीन दिवसीय कांफ़्रेंस का मुख्य विषय होगा।  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास