AAP के निलंबित नेता कपिल मिश्रा BJP में शामिल

नयी दिल्ली, आम आदमी पार्टी (AAP) के निलंबित नेता कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (BJP ) में शामिल हो गए हैं । केजरीवाल सरकार में पर्यटन और संस्कृति मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने लोकसभा-2019 के चुनाव में दिल्ली की सातों सीट मोदी को दिलाने के लिए अभियान चलाया था।


कपिल मिश्रा के साथ आप की महिला इकाई की प्रमुख ऋचा पांडेय भी भाजपा में शामिल हुईं । भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पंत मार्ग पर पार्टी कार्यालय में दोनों का स्वागत किया।



 कपिल मिश्रा को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दो अगस्त को विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।


कपिल मिश्रा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी विधानसभा के करावल नगर से आप विधायक थे और केजरीवाल सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रह चुके, मई 2017 में उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। अगस्त 2019 में अयोग्य घोषित होने के साथ ही कपिल मिश्रा की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई है।


 कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहला चुनाव लड़कर राजनीति में कदम रखा था। कपिल, भाजपा पार्षद और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा के पुत्र हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड