अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर गड़खा में भव्य जुलूस निकला


गड़खा / छपरा ,अखंड भारत संकल्प दिवस को लेकर गड़खा में भव्य जुलूस बजरंग दल के संयोजक सोनू सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें डीजे बैंड बाजा के साथ बाइक सवार और पैदल हजारों लोगों ने हिस्सा लिया ।जुलूस में 20 फीट के प्रभु श्री राम और हनुमान की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र था ।


वही प्रत्येक गांव से आए हुए राम छोटे छोटे बालक राम लक्ष्मण हनुमान राधे कृष्ण शंकर भगवान समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में लोगों का मन को मोह रहे थे ।जूलूस सूर्य मंदिर से शुरू होकर खोदाई बाग रोड होते हुए बसन्त रोड और रेवा रोड में रायपुरा बाजार होते हुए पुनः चिरांद रोड के चांडाल चौक होते हुए छपरा रोड एवं अन्य सभी रोडों  में घूमते हुए शहीद चौक पहुंची।जहां एक से एक करतब दिखाई गई।


जुलूस के दौरान शांति बनी रहे इसको लेकर प्रशासन काफी सजग दिख रही थी। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, सीओ मो इस्माईल के साथ ही जिला के  वरीय पदाधिकारी भी तैनात थे। मुरारी बाबा भी इस आयोजन में मौजूद रहे.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली