जन्‍माष्टिमी पर राधा रानी के गेट अप में नजर आयेंगी गुंजन पंत


मार्च में शुरू हुई गुंजन पंत की भोजपुरी कॉमेडी टीवी शो 'बगल वाली जान मारेली' ने अभी हाल
ही में अपने सफलतापूर्वक 100 एपिसोड पूरे कर लिये हैं, जिसको लेकर भी
गुंजन बेहद खुश हैं।


मुंबई - टीआरपी रेटिंग में टॉपर पर चल रही भोजपुरी कॉमेडी टीवी शो 'बगल वाली जान
मारेली' की अदाकारा गुंजन पंत इस जन्‍मा‍ष्‍टमी राधा रानी के गेट अप में
नजर आने वाली हैं।


श्रीकृष्‍ण जन्‍मा‍ष्‍टमी के अवसर पर इस बार
शो 'बगल वाली जान मारेली' राधे - कृष्‍ण के थीम पर शूट किया गया है,
जिसमें गुंजन पंत राधा रानी के बेहद आकर्षक गेट अप में नजर आ रही हैं।
इनकी तस्‍वीर इन दिनों सोशल मीडिया में भी आ चुकी हैं।

शो में राधा रानी के किरदार को लेकर किस मिस भौजी यानी गुंजन पंत बेहद
उत्‍साहित हैं और कहती हैं, 'वैसे तो शो में हमने कई तरह के त्‍योहार
मनाये हैं, लेकिन जन्‍माष्‍टमी मानने का मौका मुझे पहली बार मिल रहा है।
यह मेरे लिए बेहद खास है और शूट के दौरान राधा रानी के किरदार को प्‍ले
करने में मजा भी आया। गुंजन ने कहा कि श्री कृष्‍ण जी को मैं अपना भाई
समझती हूं और उन्‍हें राखी भी बांधती हूं।


कृष्‍ण से मेरा विशेष लगाव रहा है। उन्‍होंने कहा कि मेरी कई सारी फिल्‍मों में मेरे किरदार का नाम राधा
रहा है और आज जब इस शो में मुझे राधा का रोल करने का मौका मिला है, बहुत
अच्‍छा लग रहा है।


इस दौरान गुंजन को उनके चाहने वालों से खूब सारी
बधाईयां भी मिली हैं। यह शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और उसमें गुंजन
के किस मिस भौजी का किरदार सुपर हिट हो चुका है। खास कर महिला दर्शकों के
बीच गुंजन की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ चुकी है और उन्‍हें प्‍यार भरे कई
ग्रीटिंग्स भी मिले हैं।


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा