JIFF के सहयोग से होने जा रहा है फिल्म टूरिज्म फेस्टिवल


जयपुर - शहर में राजस्थान के फिल्म टूरिज़म को बढ़ावा देने के लिए “पीएचडीसीसीआई फिल्म टूरिज्म फेस्टिवल” का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री, सपोर्टेड बाय टूरिज्म डिपार्टमेंट, राजस्थान गवर्नमेंट और इन असोसिएसन विथ जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के साथ होने जा रहा है।



जिफ, 2009 से ही राजस्थान में फिल्म ट्यूरिजम को बढ़ावा दे रहा है। जिफ के प्रयासों के चलते अब विश्व फिल्म समुदाय की नजरें जयपुर और राजस्थान पर टिकी है। जिफ की पंच लाईन रह चुकी ये लाईन “मेकिंग ए राजस्थान सिनेमा हब” ही इस फेस्टीवल के पहले सत्र का नाम है। तीसरा सैशन जिफ में आयोजित स्क्रीनप्ले की पंच लाईन से लिया गया है “स्क्रीप्ट टू स्क्रीन”। दूसरा सैशन होगा राजस्थान की फिल्म लोकेशन से जुड़ा हुआ।



कार्यक्रम 25 अगस्त को सुबह 10:30 से शाम 5:30 तक होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित होगा, जहां जिफ की और से आमन्त्रित जाने – माने फिल्मकार और लेखक, दर्शकों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम में जिफ दवारा आमन्त्रित पद्मश्री फ़िल्मकार शाजी एन. करुण, सुपर हिट फिल्म शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी, 70 से ज्यादा फिल्में बना चुके फिल्म निर्देशक हरिहरन, अभिनेत्री और फ़िल्मकार पाखी ए. टायरवाला, बड़े अच्छे लगते है सीरियल की लेखिका रिचा सिंह गौतम, वजीर फिल्म के लेखक अभिजीत देशपाण्डे, तथा सरकार 3 के लेखक राम कुमार सिंह जैसे कई लोगचीन लोग अलग अलग सत्र में सिने प्रेमियों से संवाद करेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार